Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
शाहपुर: पठानकोट-मंडी राष्ट्रीय राजमार्ग में जिला कांगड़ा के शाहपुर व कोटला के मध्य भाली में आज हुए एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हैं। सभी घायलों को टांडा अस्पताल रेफर किया गया है। हादसा इतना खतरनाक था कि एक बोलेरो गाड़ी पर्यटक बस व एक टिप्पर के बीच बुरी तरह से प्रेस हो गई थी। जानकारी अनुसार पर्यटक बस पीबी-02सीआर-9412 कांगड़ा से अमृतसर की तरफ जा रही थी। जबकि टिप्पर व बोलेरो विपरीत दिशा से आ रहे थे। इनमें टक्कर हो गई। इस कारण बोलेरो दोनों बड़े वाहनों के बीच बुरी तरह से क्रश हो गई। इस कारण बोलेरो में सवार एक महिला व पुरुष की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक अन्य ने अस्पताल में दम तोड़ा। यह बोलेरो गाड़ी जिला चंबा के चुवाड़ी की बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Post Views: 41









