Table of Contents
ToggleRelatedPosts
वाशिंगटन – अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का पूर्व रिपब्लिकन राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार मिट रोमनी को समर्थन देना अचरज भरा है। नवंबर में उटा से सीनेट सीट के लिए चुनाव के लिए राष्ट्रपति ट्रंप ने मिट रोमनी के नाम को अपना समर्थन दिया है। रोमनी से प्रतिद्वंद्विता के बावजूद ट्रंप ने सोमवार को ट्वीट कर बताया- मेरा पूरा समर्थन रोमनी के लिए है और उन्हें मौजूदा उटा सीनेटर औरिन हैच के बाद योग्य उम्मीदवार मानता हूं। हैच ने पिछले माह अपने रिटायरमेंट की घोषणा की थी। ट्रंप ने ट्वीट कर कहा- मिट रोमनी ने घोषणा किया है कि बेहतरीन उटा से वे सीनेट बन रहे हैं। वे ओरिन हैच के योग्य उत्तराधिकारी बनेंगे और उन्हें मेरा पूरा समर्थन है। 2012 चुनाव में अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रोमनी रिपब्लिकन पार्टी के लिए आए थे। वे 2016 के राष्ट्रपति कैंपेन के बाद से ट्रंप के आलोचक रहे हैं।









