Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
नई दिल्ली -राहुल गांधी (47) ने शनिवार को कांग्रेस के 60वें अध्यक्ष के तौर पर कार्यभार संभाला। इस मौके पर उन्होंने बीजेपी और मोदी पर जमकर हमला बोला। राहुल ने कहा- “एक बार आग लग जाती है तो उसे बुझाना बहुत मुश्किल होता है। यही हम बीजेपी के लोगों को समझाने की कोशिश कर रहे हैं। एक बार आपने देश में आग लगा दी। उसको बुझाना बहुत मुश्किल है। आज बीजेपी के लोग पूरे देश में आग और हिंसा को फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसे रोकने के लिए पूरे देश में सिर्फ एक शक्ति है और वो है कांग्रेस पार्टी। इससे पहले पार्टी ऑफिस में चुनाव अधिकारी एम. रामचंद्रन ने उन्हें सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। राहुल प्रेसिडेंट पोस्ट संभालने वाले नेहरू-गांधी परिवार के छठे मेंबर हैं। राहुल 2013 में पार्टी के वाइस प्रेसिडेंट बने थे।
Post Views: 115









