Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
मोगाः मोगा के सिविल अस्पताल में तैनात एंबुलेंस ड्राइवर मोहन सिंह ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मोहन सिंह बुधवार प्रातःकाल अपनी ड्यूटी पर आया और अस्पताल में चालकों के लिए बने कमरे में चला गया।
वहां उसने पंखे से चादर बांध कर फंदा लगा लिया। कुछ समय बाद जब अस्पताल के अन्य कर्मचारी उक्त कमरो में पहुंचे तो उन्होंने मोहन सिंह की फंदे से लटकती लाश देखी।उन्होंने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर घटना की जांच की जा रही है। फिलहाल अभी तक यह पता नहीं लग सका है कि मोहन सिंह ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है।
Post Views: 87









