Table of Contents
ToggleRelatedPosts
मुंबई (एजेंसी): विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) के घटक दलों के नेताओं की अनौपचारिक बैठक बृहस्पतिवार को हुई। विपक्षी नेता शुक्रवार सुबह ‘इंडिया’ के ‘लोगो’ को जारी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि गठबंधन की एक समन्वय समिति की भी घोषणा की जाएगी, जिसमें प्रमुख विपक्षी दलों के 11 सदस्य शामिल हो सकते हैं।
भ्रष्टाचार से अधिकतम लाभ कमाने वाला स्वार्थी गठबंधन : भाजपा
नयी दिल्ली : भाजपा ने विपक्षी ‘एकता’ को ‘स्वार्थी गठबंधन’ करार दिया। पार्टी प्रवक्ता संबित पात्रा ने आरोप लगाया, ‘इंडिया’ गठबंधन वास्तव में भ्रष्टाचार से अधिकतम लाभ कमाने के बारे में है क्योंकि ये सभी पार्टियां मिलकर 20 लाख करोड़ रुपये से अधिक के घोटालों में शामिल हैं।’ पात्रा ने कहा कि विपक्ष का साथ आने का प्रयास ‘म्यूजिकल चेयर्स’ के खेल जैसा है। उन्होंने कहा कि गठबंधन के पास न तो नीति है, न नीयत और न ही कोई नेता।









