Monday, May 25, 2026
ADVERTISEMENT

भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक संजय पटेल ने सभा की दौड़ में शामिल होने का किया एलान

ADVERTISEMENT

RelatedPosts

ADVERTISEMENT
Publish Date:Wed, 21 Feb 2018 07:11 AM (IST)

ह्यूस्टन – अमेरिका में भारतीय मूल के डेमोक्रेटिक संजय पटेल ने कांग्रेस (संसद) के निचले सदन प्रतिनिधि सभा की दौड़ में शामिल होने का एलान किया है। वह फ्लोरिडा के डिस्टि्रक्ट आठ से चुनाव लड़ेंगे और रिपब्लिकन बिल पोसे को चुनौती देंगे। सेटेलाइट बीच के रहने वाले पटेल ने अपनी उम्मीदवारी की घोषणा ब्रेवार्ड काउंटी में इस हफ्ते डेमोक्रेटिक पार्टी की कार्यकारी समिति की हुई बैठक में की। इसमें करीब 400 लोग शामिल हुए थे। उन्होंने कहा कि वह सभी के लिए आर्थिक न्याय में यकीन करते हैं। पटेल ने अपने चुनाव अभियान की वेबसाइट पर लिखा, ‘चुनाव जीतने पर मैं फ्लोरिडा के सभी परिवारों की समृद्धि, स्वास्थ्य देखभाल की गारंटी और आव्रजन नीति में सुधार के लिए काम करूंगा।’ कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री लेने वाले पटेल ने तकनीकी क्षेत्र से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने सैन फ्रांसिस्को में कारोबारी परामर्श देने का काम किया। पटेल एक साल की उम्र में अपने परिवार के साथ अमेरिका आ गए थे। उनके माता-पिता ने बच्चों की परवरिश के लिए कड़ी मेहनत की। उनकी मां ने मैकडोनाल्ड में काम किया।

Related Posts

Next Post

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Welcome Back!

Login to your account below

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Add New Playlist