Table of Contents
ToggleRelatedPosts
जालंधर- नगर निगम चुनावों में अपनी पार्टी से बागी हो चुके नेताओं पर कार्रवाई करने को लेकर भाजपा ने अकाली दल को पछाड़ते हुए अपने 7 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आज पार्टी हाईकमान के साथ कोर कमेटी की चंडीगढ़ में बैठक हुई थी, जिसमें एक बार इस मुद्दे को उठाया भी गया कि जो बागी नेता अपनी ही पार्टी के विरुद्ध चल रहे हैं या अपने ही उम्मीदवारों के सामने आजाद खड़े हैं उन पर कार्रवाई की जाए, पर इस मामले को ज्यादा अहमियत न देते हुए अन्य मामलों पर ही चर्चा होती रही।इसके चलते अभी फिलहाल अकाली दल के बागियों पर कोई कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। वहीं आज कांग्रेस के जिला प्रधान ने भी इशारा दे दिया है कि बागी कांग्रेसी या तो पार्टी उम्मीदवारों के हक में बैठ जाएं या फिर उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है।









