Table of Contents
ToggleRelatedPosts
जालंधर : पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह के विजन पर काम करते हुए उनके सपने को साकार करें। उक्त शब्द पंजाब प्रदेश कांग्रेस के प्रधान सुनील जाखड़ ने आज शहर के विधायक राजिन्द्र बेरी, विधायक सुशील रिंकू, विधायक परगट सिंह व नगर निगम के नए पदाधिकारियों के साथ एक बैठक के दौरान कहे।सुनील जाखड़ ने कहा कि प्रदेश सरकार की नीतियों के सम्मुख जालंधर का सर्वपक्षीय विकास होना जरूरी किया जाए। प्रदेश की जनता को पारदर्शी व निष्पक्ष प्रशासन देना पंजाब सरकार का मुख्य लक्ष्य है। कैप्टन सरकार प्रदेश के हरेक वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न स्कीमों का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाना चाहती है। उन्होंने विधायकों से कहा कि इस संबंध में अधिकारियों की तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम के मेयर जगदीश राज राजा, सीनियर डिप्टी मेयर सुरिन्द्र कौर, डिप्टी मेयर हरसिमरनजीत सिंह बंटी को बधाई देते हुए जाखड़ ने कहा कि अब उनके समक्ष शहर का विकास एक बड़ी चुनौती है। लोगों ने कांग्रेस के पक्ष में ऐतिहासिक फतवा दिया है इसलिए जनता की भावनाओं व उम्मीदों पर खरा उतरना सभी विधायकों और पार्षदों का दायित्व बनता है।









