इस्लामाबाद – पाकिस्तान में वैलेंटाइन डे पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पाकिस्तानी मीडिया को वैलेंटाइन डे से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रमोशन करने पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि वैलेंटाइन डे पाकिस्तानी युवाओं के बीच बड़ा ही लोकप्रिय है। बाकियों की तरह इस दिन वे भी अपने पार्टनर को कार्ड्स, चॉकलेट्स और गिफ्ट्स देकर इस दिन को और स्पेशल बनाते हैं। बाकी देशों की तरह पाकिस्तान के रेस्टोरेंट और रिटेलर शॉप में भी इस इंटरनेशनल रोमांस डे के दिन लव बर्ड्स को आकर्षित करने के लिए कई तरह के लुभावने ऑफर्स निकालते हैं। लेकिन देश में पारंपरिक इस्लाम सोच की जड़ें इतनी गहरी हैं कि वह इसे पश्चिमी देशों की देन बताकर पिछले कई सालों से इसका बहिष्कार करते आ रहे हैं। पाकिस्तान की मीडिया रेगुलेटरी अथॉरिटी ने एक कोर्ट के आदेश पर वैलेंटाइन से संबंधित विज्ञापनों और अन्य सामग्रियों के प्रमोशन पर प्रतिबंध लगा दिया है। बता दें कि कोर्ट ने पाकिस्तान के सभी न्यूज चैनल, रेडियो स्टेशन और प्रिंट मीडिया को वैलेंटाइन डे संबंधित किसी भी प्रकार के प्रमोशन और किसी भी प्रकार के कार्यक्रम के संचालन पर से प्रतिबंध लगाने का आदेश दे दिया है।













