Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
उकलाना- केंद्र अौर प्रदेश में बेटी बचाअो, बेटी पढ़ाअो के नारे झूठे साबित हो रहे हैं। यहां मासूम बच्चियां घिनौने अपराधों का शिकार हो रही है। एक ऐसा ही मामला हिसार के उकलाना में सामने आया है जिसने पूरे प्रदेश का सिर शर्म से झुका दिया है। यहां पांच साल की बच्ची के साथ दिल्ली के निर्भया कांड अौर शिमला के गुड़ियां केस से भी भयानक अौर दिल दहला देने वाली घटना हुई है। उकलाना में कबाड़ चुनकर अपना गुजारा करने वाले गरीब परिवार की बेटी को दरिंदे ने उठा लिया अौर उस 5 साल की मासूम से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं दरिंदे ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए बच्ची के नाजुक अंगों पर प्रहार किया है। भेड़िए हत्यारे ने मासूम को नोच-नोच कर मारा डाला। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
Post Views: 145









