Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
कैथल : घने कोहरे के कारण पटियाला-चीका रोड पर मंगलवार सुबह एक इनोवा कार व ट्रक में भीषण टक्कर हो गई। इस दर्दनाक हादसे में कैथल के रहने वाले 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि 4 लोग घायल हो गए। घायलों को गंभीर हालत में राजिंदरा अस्पताल में भर्ती किया गया है।बताया जा रहा है कि कार सवार शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए कैथल के गांव हाबड़ी से जालंधर जा रहे थे। कोहरे के कारण उनकी कार पटियाला के पास ट्रक से टकरा गईमौके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने कार में फंसे घायलों को बामुश्किल बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। बता दें कि पिछले 2 दिनों से घना कोहरा पड़ रहा है, जिसने कई लोगों को मौत के आगोश में सुला दिया है।
Post Views: 82









