Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
चंडीगढ़, 27 अगस्त
पंजाब विधान सभा के स्पीकर स. कुलतार सिंह संधवां ने आज श्री दरबार साहिब के पूर्व हैड ग्रंथी ज्ञानी जगतार सिंह के देहांत पर गहरा दुख प्रकट किया है।
आज यहाँ जारी प्रैस बयान में स्पीकर ने कहा कि ज्ञानी जगतार सिंह महान सिख विद्वानों में से एक थे और उनको सिख गुरू साहिबानों और गुरबानी के बारे में गहरा ज्ञान था। उन्होंने कहा कि ज्ञानी जगतार सिंह के देहांत से हमने एक महान शख्सियत और प्रसिद्ध सिख विद्वान को खो दिया है।
स्पीकर ने परमात्मा के समक्ष प्रार्थना की कि वह दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में शाश्वत निवास प्रदान करें और शौक संतप्त परिवार को इस दुख को सहन करने का बल प्रदान करें।
Post Views: 66









