Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
फतेहगढ़ साहिबः पंजाब में शीतलहर और कोहरे का कहर फिर जारी हो गया है। राज्य के अधिकतर हिस्से कोहरे की चादर से ढ़क गए। नवांशहर, फतेहगढ़ साहिब व रूपनगर सहित विभिन्न स्थानों पर घने कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता शून्य के करीब रही। इससे यातायात बुरी तरह बाधित हुआ। कोहरे के कारण ट्रेनें भी काफी देरी से चल रही हैं। वहीं फतेहगढ़ साहिब में जीटी रोड पर 12 वाहन आपस में टकरा गए। इस हादसे में 4 लोग घायल हो गए और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। अभी तक किसी के मौत की सूचना नहीं है, लेकिन हादसे के कारण लंबा जाम लग गया।
Post Views: 114









