Table of Contents
ToggleRelatedPosts
वाशिंगटन- अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुश्नर के अति गोपनीय स्थलों में जाने पर रोक लगा दी गई है। ऐसा कुछ गोपनीय सूचनाओं के लीक (सार्वजनिक) होने के बाद किया गया है। यह फैसला व्हाइट हाउस के मुख्य कार्यकारी जॉन केली ने लिया है। 37 वर्षीय कुशनर ट्रंप की बेटी इवांका के पति हैं और वह राष्ट्रपति के वरिष्ठ सलाहकार भी हैं। व्हाइट हाउस प्रशासन ने ताजा फैसले से पूर्व कुश्नर की पृष्ठभूमि की भी जांच कराई। इसके बाद गोपनीय स्थलों पर जाने और गोपनीय सूचनाएं उपलब्ध कराने के लिहाज से उनके स्तर को नीचे किया गया। इस बाबत आदेश बीते शुक्रवार को जारी किया गया। इससे पहले कुश्नर को हर स्तर की गोपनीय जानकारी उपलब्ध कराई जा रही थीं। उनकी अमेरिका के सबसे ज्यादा गोपनीय दस्तावेजों और कार्यकलापों तक पहुंच बनी हुई थी। नई व्यवस्था में राष्ट्रपति ट्रंप अगर उचित समझेंगे तो अति गोपनीय सूचनाओं को अपने दामाद और वरिष्ठ सलाहकार कुश्नर से साझा करेंगे।









