Table of Contents
ToggleRelatedPosts
बर्लिन – जर्मन चांसलर एंगेला मार्केल ने अपने गृहमंत्री की उन टिप्पणियों को खारिज कर दिया है, जिसमें कहा गया था कि इस्लाम जर्मनी का हिस्सा नहीं है। शुक्रवार को स्वीडिश प्रीमियर स्टीफन लोफवेन से मिलने के साथ संयुक्त समाचार सम्मेलन में मर्केल ने कहा कि इस्लाम देश की संस्कृति और इतिहास का हिस्सा है, जिस तरह ईसाई और यहूदी धर्म हैं। उन्होंने कहा कि चार लाख मुस्लिम जर्मनी में रहते हैं, और वे यहां अपने धर्म को मान रहे हैं। वे जर्मनी से जुड़े हुए हैं और इस्लाम धर्म भी जर्मनी से जुड़ा है। बता दें कि एक स्थानीय अख़बार ‘बिल्ज’ को दिए इंटरव्यू में देश के नए गृहमंत्री ज़इहोफ़ाम ने कहा कि ईसाइयत ने जर्मनी को आकार दिया है और देश को अपनी संस्कृति नहीं भूलनी चाहिए। उन्होंने कहा, ‘नहीं इस्लाम का जर्मनी से कोई संबंध नहीं है। ईसाइयत ने जर्मनी को आकार दिया है। इंटरव्यू में उन्होंने आगे कहा था कि जो मुसलमान हमारे बीच रहते हैं वो स्वाभाविक रूप से जर्मनी के हैं, पर इसका मतलब ये नहीं है कि हमें अपनी संस्कृति और पहनावे को त्याग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुसलमान हमारे साथ रहें, लेकिन न तो हमारे बाद या हमारे ख़िलाफ़।









