Table of Contents
ToggleRelatedPosts
जम्मू – सेना कैंप के अंदर मौजूद आतंकियों को खदेड़ने के लिए ऑपरेशन तेज हो गया है।QRT की चार टीमों को आर्मी कैंप के अंदर भेजा गया है। ऑपरेशन के लिए पैरा कमांडो को भी तैनात कर दिया गया है। आइएएफ के पैरा कमांडो को उधमपुर और सरसाव से जम्मू बुलाया गया है। उस घर को चारों ओर से घेर लिया गया है, जिसमें आतंकी छिपे बैठे हैं। बताया जा रहा है कि आतंकी हमले में दो जवान शहीद हो गए हैं, एक जवान की बेटी भी हमले में घायल हो गई है। गृह मंत्रालय और रक्षा मंत्रालय पूरी घटना पर नजर बनाए हुए है।इस बीच आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने हमले की जिम्मेदारी ली है। जम्मू- कश्मीर में आतंकियों ने सेना के कैंप को निशाना बनाया है। हमले में तीन जवानों के घायल होने की खबर है। सेना कैंप पर आतंकी हमले की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि कैंप के अंदर से गोलियां चलने की आवाज सुनी गई, जिसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई।









