Table of Contents
ToggleRelatedPosts
पटियाला: हलका सनौर से कांग्रेस के पराजित उम्मीदवार हरिंदर पाल सिंह हैरीमान के कृपाणे बांटने वाले बयान के खिलाफ अकाली दल ने आज सी.एम. आवास मोती बाग पैलेस का घेराव करना था परन्तु इस प्रदर्शन की अगुवाई कर रहे सनौर से अकाली दल के विधायक हरिंदर पाल सिंह चंदूमाजरा को अकालियों सहित पटियाला पुलिस ने गुरूद्धारा साहिब सिंह सभा में नजरबंद कर दिया। गौरतलब है कि कांग्रेस नेता हरिन्दर पाल सिंह उर्फ हैरी मान ने अपने वर्करों को भड़काऊ बयान देते कहा था कि काट कर आ जाओ मैं उन्हें उंगली तक नहीं लगने दूंगा। उनका ये बयान काफी वायरल हुआ था। उसके बाद हैरी मान ने अब अपने विवादित बयान पर अपना पक्ष रखा था। हैरी मान के मुताबिक कांग्रेस में शामिल हुई 19 पंचायतों ने उनको श्री साहिब दी थी और खुद के साथ धक्का होने के बारे में बताया था जिस पर उन्होंने वर्करों को अपनी रक्षा के लिए श्री साहिब का इस्तेमाल करने के लिए कहा था। आपको सुनाते हैं हैरी मान का विवादित बयान और उस पर दी सफाई।









