Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
बठिंडा : एक ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने एक राहगीर को बुरी तरह कुचल दिया जिस कारण नौजवान की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार गोनियाना रोड पर आदर्श नगर निकट ईंटों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली ने 1 राहगीर को अपनी चपेट में ले लिया।हादसे दौरान उक्त नौजवान का मुंह बुरी तरह कुचला गया जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने पर नौजवान वैल्फेयर सोसायटी के वालंटियर्स हाईवे इंचार्ज सुखप्रीत सिंह, रूबी सैणी, सतनाम, विक्की, अमन अरोड़ा और थाना थर्मल पुलिस मुलाजिम मौके पर पहुंचे। मौके पर पहुंचे मृतक के पारिवारिक सदस्य नौजवान की हालत देखकर बेसुध हो गए। पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव संस्था वर्करों की सहायता से पोस्टमार्टम हेतु सिविल अस्पताल पहुंचाया।
Post Views: 98









