Table of Contents
ToggleRelatedPosts
सुल्तानपुर लोधी – कपूरथला मार्ग पर गांव मुटक वाला (रणधीरपुर) के पास एक कार बेकाबू होकर 5-6 फीट गहरे खड्डे में गिर गई। इस हादसे में मां समेत दो बेटों की मौत हो गई जबकि बाप-बेटी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उन्हें जालंधर रैफर किया गया है। सुल्तानपुर लोधी के चौक चेलिया में रहने वाले महावीर सिंह पुत्र अवतार सिंह पत्नी मनदीप कौर, दो बेटों परगट सिंह, शहबाज सिंह और बेटी गगनप्रीत कौर के साथ समागम में शामिल होकर कपूरथला से कार में वापिस घर आ रहे थे। जब वे रणधीरपुर के पास पहुंचे तो एक कार बेकाबू होकर सड़क किनारे पड़ी ईंटों के ढेर से टकरा 5-6 फुट गहरे खड्डे में जा गिरी। इससे कार का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। कार में सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिन्हें राहगीरों ने सिविल अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मनप्रीत कौर व एक बेटे को मृत घोषित कर दिया। जबकि महावीर, उसके एक बेटे व बेटी की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जालंधर के अस्पताल में रैफर किया गया। जहां पर दूसरे बेटे की भी मौत हो गई।









