Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
रांचीः झारखंड के कोडरमा जिला कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष शंकर यादव और उनके चालक की मंगलवार हो गई। जानकारी के अनुसार, घटना कोडरमा चंदवारा थाना क्षेत्र के ढाब ग्पचायत की है। उनके वाहन के पास से गुजरते समय अचानक विस्फोटकों से भरी एक कार में धमाका हो गया। बम की चपेट में आने से शंकर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिलाध्यक्ष शंकर यादव के साथ उनकी गाड़ी में अंगरक्षक भी सवार थे, जो इस हादसे में बुरी तरह से घायल हो गए हैं। बता दें कि घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल इस घटना को लेकर पुलिस घटना स्थल पर पहुंच कर छानबीन में जुट गई है। इससे पहले भी 24 अक्टूबर को कांग्रेस जिलाध्यक्ष शंकर यादव पर जानलेवा हमला हुआ था, जिसमें वह बाल बाल बच गए थे।
Post Views: 79









