Table of Contents
ToggleRelatedPosts
श्री मुक्तसर साहिब : कैप्टन सरकार अपने समय की सबसे फेल सरकार साबित हुई है। ऐसी सरकार न तो कभी पहले बनी है और न ही आगे से बनेगी। इसने बीते एक वर्ष के दौरान कोई ऐसा कार्य नहीं किया जिससे किसी वर्ग को लाभ हो। उक्त बात राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने पत्रकारों से विशेष बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार को अस्तित्व में आए पूरा एक वर्ष बीत चुका है, लेकिन इस दौरान सरकार ने ऐसे कार्य किए हैं जो इसे नहीं करने चाहिए थे। जो कार्य इसके करने लायक थे वह तो इसने किए ही नहीं। चुनाव से पहले कैप्टन ने वायदा किया था कि वह हर घर में नौकरी देगा, लेकिन अभी तक एक भी युवक का नौकरी नहीं दे पाया है जबकि प्राइवेट काम देकर लोगों को मात्र गुमराह किया जा रहा। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को सुविधाएं देने कि बजएं बिजली के दाम बढ़ा कर लोगों पर बोझ डाला जा रहा है।









