ओटावा – कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो को अपना मजाक भारी पड़ गया और उन्हें माफी मांगनी पड़ी। दरअसल, टाउनहॉल मीटिंग में उन्होंने महिला को ‘मैनकाइंड’ की जगह ‘पीपलकाइंड’ शब्द का इस्तेमाल करने की सलाह दी थी। ट्रूडो के आलोचकों का कहना है कि पीपलकाइंड शब्द इंग्लिश डिक्शनरी में नहीं है। एडमंटन इवेंट में धार्मिक चैरिटी पर चर्चा के दौरान एक महिला द्वारा मैनकाइंड शब्द का प्रयोग करने पर ट्रूडो ने टोकते हुए ‘पीपलकाइंड’ शब्द का प्रयोग करने को कहा। रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश टीवी ब्रॉडकास्टर पायर्स मोर्गन व आस्ट्रेलियाई स्तंभकार रीता पनाही राजनीतिक तौर पर सही होने के लिए भी ट्रूडो के आलोचक थे। गार्जियन के अनुसार, ट्रूडो ने कहा- आप सब जानते हैं कि चुटकुले और मजाक को लेकर मेरा रिकॉर्ड अच्छा नहीं रहा है। कुछ दिनों पहले मैंने एक मजाक किया था जो वायरल हो गया। इसलिए मुझे मजाक नहीं करना चाहिए चाहे वह कितना भी हास्यपद लगे।













