Table of Contents
ToggleRelatedPosts
तेहरान – ईरान में एक प्लेन क्रैश में 66 लोगों की मौत हो गई। असेमन एयरलाइन्स का ये प्लेन ईरान के तेहरान से यासुज जा रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्लेन टेक-ऑफ के लगभग 20 मिनट बाद साउथ ईरान के जगरोस पहाड़ी इलाके में क्रैश हो गया। चश्मदीदों ने बताया कि घटना से पहले ऐसा लग रहा था जैसे प्लेन इमरजेंसी लैंडिंग की कोशिश कर रहा हो। काफी खोज के बावजूद राहत और बचाव कार्यों के लिए गई टीमों को प्लेन का मलबा नहीं पाया। ईरान की न्यूज एजेंसी ISNA के मुताबिक, राष्ट्रपति हसन रूहानी ने ट्रांसपोर्ट मिनिस्ट्री को घटना की जांच और बचाव कार्यों में मदद के लिए एक दल बनाने के निर्देश दिए। ईरान की नेशनल इमरजेंसी सर्विस के रीजनल हेड जलाल पूरनफर ने बताया कि इमरजेंसी की 5 टीमें रवाना की जा चुकी हैं, लेकिन प्लेन की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। ईरान में राहत और बचाव कार्य में शामिल रहने वाले रेड क्रिसेंट ऑर्गनाइजेशन ने भी मदद के लिए अपनी 12 टीमों को घटनास्थल पर भेजा।









