Table of Contents
ToggleRelatedPosts
नई दिल्ली – आम बजट में आंध्र प्रदेश की उपेक्षा और अपेक्षित फंड नहीं मिलने से तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) अाहत है। पार्टी के सांसद टीजी वेंकटेस ने कहा कि हम संग्राम छेड़ने जा रहे हैं। हमारे पास तीन रास्ते हैं एक कोशिश करो और बने रहो, दूसरा सांसदों का इस्तीफा और तीसरा गठबंधन से अलग होना। वहीं आम बजट में उपेक्षा से नाराज टीडीपी के अध्यक्ष और प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने पार्टी की इमर्जेंसी मीटिंग बुलाई है। इस बैठक में यह तय होगा कि केंद्र और राज्य में एनडीए के साथ गठबंधन जारी रखा जाए या फिर तोड़ दिया जाए। पहले ही चंद्रबाबू नायडू यह संकेत दे चुके हैं कि वह एनडीए से दोस्ती खत्म कर सकते हैं।चंद्रबाबू नायडू ने टीडीपी सांसदों से कहा कि बजट में आंध्र प्रदेश के लिए फंड के आवंटन से वह बेहद असंतुष्ट हैं। यह भाजपा को तय करना है कि वह इस फैसले का कैसे बचाव करती है। हमलोग प्रदेश की जनता को बताएंगे कि कैसे बजट में आंध्र प्रदेश की पूरी तरह उपेक्षा की गई।









