No Result
View All Result
Thursday, September 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
Home Ambala

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती

admin by admin
September 1, 2026
in Ambala, BREAKING, BUSINESS, CAREER, CHANDIGARH, COVER STORY, DELHI, Dharm, Education, HARYANA, Himachal, INDIA, National, POLITICS, PUNJAB, RAJASTHAN, UTTARAKHAND, Viral, WORLD
0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में भारत की अर्थव्यवस्था ने फिर दिखाई मजबूती
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान दस विधेयक पेश किए गए
इसके अलावा, चर्चा के बाद चार विधेयक पारित किए गए
चंडीगढ़, 31 अगस्त – हरियाणा विधानसभा के मानसून सत्र के दौरान जो दस विधेयक पेश किए गए, उनमें हरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक, 2026, हरियाणा ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026, हरियाणा स्थानीय लेखा-परीक्षा विधेयक, 2026, हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा राज्य महिला आयोग (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा राज्य भौतिक चिकित्सा परिषद (निरसन) विधेयक, 2026, हरियाणा लॉ अफसर (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026 और हरियाणा कारोबार का अधिकार एक्ट, 2026 शामिल हैं।
इसके अलावा, चर्चा के बाद चार विधेयक पारित भी किए गए। पारित किए गए विधेयकों में हरियाणा न्यायालय (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा नगरपालिका (संशोधन) विधेयक, 2026, हरियाणा नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2026 और हरियाणा बाबा श्री खाटू श्याम चुलकाना धाम पूजा स्थल विधेयक, 2026 शामिल हैं।
वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में 7.8 प्रतिशत GDP वृद्धि दर भारत की मजबूत आर्थिक क्षमता का प्रमाण
चंडीगढ़, 31 अगस्त – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल और दूरदर्शी नेतृत्व में भारत जिस रफ्तार से विकास के रास्ते पर आगे बढ़ रहा है, उसका एक और मजबूत उदाहरण वित्तीय वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में देश की 7.8 प्रतिशत GDP वृद्धि दर है। यह उपलब्धि दर्शाती है कि वैश्विक आर्थिक चुनौतियों के बीच भी भारत की अर्थव्यवस्था मजबूती और निरंतरता के साथ आगे बढ़ रही है।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को सदन को संबोधित करते हुए कहा कि भारत न झुका है, न रुका है, बल्कि निरंतर आगे बढ़ रहा है। वैश्विक परिस्थितियों, अंतर्राष्ट्रीय तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव और सप्लाई चेन में पैदा हुई रुकावटों जैसी चुनौतियों के बावजूद 7.8 प्रतिशत की आर्थिक वृद्धि दर हासिल करना भारत की मजबूत आर्थिक नींव और आत्मविश्वास को दर्शाता है।
उन्होंने कहा कि यह आर्थिक वृद्धि दर 140 करोड़ देशवासियों के सामूहिक प्रयास, देश की बढ़ती आर्थिक क्षमता और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व का परिणाम है।
उन्होंने कहा कि भारत की विकास यात्रा आज एक बार फिर दुनिया के सामने अपनी मजबूती का परिचय दे रही है। इस ऐतिहासिक आर्थिक प्रगति के लिए उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया।
#NayabSinghSaini #HaryanaCM #Haryana #NarendraModi #PrimeMinisterModi #GDPGrowth #GDP #IndiaGrowth #EconomicGrowth #ViksitBharat #Development #IndianEconomy #ModiLeadership #NewIndia #BharatGrowth #HaryanaNews #PressKiTaquat
Post Views: 4
  • Facebook
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • LinkedIn
  • Copy Link
Tags: 2026 हरियाणा कारोबार का अधिकार एक्ट2026 हरियाणा ग्राम शामलात भूमि (विनियमन) संशोधन विधेयक2026 हरियाणा निजी विश्वविद्यालय (संशोधन) विधेयक2026 हरियाणा पंचायती राज (संशोधन) विधेयक2026 हरियाणा माल और सेवा कर (संशोधन) विधेयक2026 हरियाणा राज्य भौतिक चिकित्सा परिषद (निरसन) विधेयक2026 हरियाणा राज्य महिला आयोग (संशोधन) विधेयक2026 हरियाणा लॉ अफसर (विनियमन) संशोधन विधेयक2026 हरियाणा स्थानीय लेखा-परीक्षा विधेयकहरियाणा राज्य अल्पसंख्यक आयोग विधेयक
Previous Post

*’ਹਮਾਰੇ ਰਾਮ’ ਨਾਟਕ ਦੇ ਮੰਚਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ ਮੋਹਾਲੀ ਤੋਂ ਹੋਈ; ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਪੂਰੇ ਸੂਬੇ ਵਿੱਚ 41 ਸ਼ੋਅ ਕਰਵਾਏਗੀ: ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਭਗਵੰਤ ਸਿੰਘ ਮਾਨ*

Next Post

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦਾ ਅਧਿਆਪਕ ਦਿਵਸ ‘ਤੇ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ

Next Post
ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦਾ ਅਧਿਆਪਕ ਦਿਵਸ ‘ਤੇ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ

ਮੁੱਖ ਮੰਤਰੀ ਨਾਇਬ ਸਿੰਘ ਸੈਣੀ ਦਾ ਅਧਿਆਪਕ ਦਿਵਸ 'ਤੇ ਵੱਡਾ ਐਲਾਨ

Ozi News

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • DELHI
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CONTACT US

© 2024 www.ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+91093170-88800