ADVERTISEMENT
पंजाब के राजनीतिज्ञ और पूर्व क्रिकेटर रहे नवजोत सिंह सिद्धू के बेटे करन सिद्धू की शादी इनायत रंधावा से बुधवार (7 दिसंबर 2023) को पटियाला में हुई.
यह रिसेप्शन नीमराना होटल में हुआ जिसमें राजनीति, फिल्म और क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के शामिल होने की सूचना है.
नवजोत सिंह सिद्धू ने इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा, मेरे बेटे के शादी की तस्वीरें
इससे पहले इनायत रंधावा और उनके माता पिता के साथ वो लोग एक गुरुद्वारे में देखे जा रहे थे. कहा जा रहा है कि दोनों परिवार गुरुद्वारे में सेवा करने के लिए गये थे.













