मक्खू रेलवे ओवर ब्रिज का काम एक हफ्ते में शुरू होगा: हरभजन सिंह ई.टी.ओ.
चंडीगढ़, 21 मार्चः मक्खू में से गुजरती हरीके-जीरा-बटिंडा सेक्शन एन.एच. 54 रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज बनाने का काम एक ...
चंडीगढ़, 21 मार्चः मक्खू में से गुजरती हरीके-जीरा-बटिंडा सेक्शन एन.एच. 54 रेलवे लाइन पर ओवर ब्रिज बनाने का काम एक ...
चंडीगढ़ , 19 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री को पत्र लिख कर उत्तराखंड की ...
चंडीगढ़, 13 मार्च पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने भारत में यूएई के राजदूत डॉ. अब्दुलनासिर जमाल अलशाली ...
चंडीगढ़, 8 मार्च - हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित टाउन पार्क में आज विधिवत रूप से 37वें बसंत उत्सव का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय बसंत उत्सव का आयोजन पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत दुनिया का ऐसा देश है जिसमें अनेक ऋतुओं का संगम है और हर ऋतु का अपना महत्व है। यहाँ प्रत्येक ऋतु के आगमन पर कोई ना कोई पर्व मनाया जाता है। इसी कड़ी में बसंत के आगमन पर आज यहाँ 37वें बसंत उत्सव का आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला शिवालिक की तलहटी और माता मनसा देवी के चरणों में बसा आधुनिक शहर है। प्राकृतिक सुंदरता और सुव्यवस्थित विकास के लिए पंचकूला शहर जाना जाता है। यहां पर आधुनिकता और परंपरा का अंगूठा संगम देखने को मिलता है। उन्होंने कहा कि इस बार बसंत उत्सव में प्रकृति की अनुपम छटा हर तरफ दिखाई दे रही है। यहाँ पर फूलों को देखकर लगता है कि प्रकृति खुशी से झूम रही है और बसंत उत्सव में नव ऊर्जा का संचार महसूस हो रहा है। आज का यह आयोजन सभी के जीवन में नई उमंग लेकर आया है। इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने विशेषतौर पर पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लगातार मेहनत से इस बसंत उत्सव का सफल आयोजन संभव हुआ है। श्री नायब सिंह सैनी ने फेस्टिवल में फूलों की विभिन्न किस्मों का अवलोकन करने के साथ-साथ पौधारोपण भी किया। उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में स्कूली बच्चों द्वारा पेंटिंग, फैंसी ड्रेस, रंगोली, चित्रकला, लोक नृत्य, लोक कलाकारों की प्रस्तुति सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे नागरिकों को सम्मानित भी किया। राउंड अबाउट के रखरखाव केटेगरी में चंडीमंदिर कैंट स्थित वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर्स के वेलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया। इसी प्रकार, गार्डन इन स्कूल कैंपस प्राइमरी (जूनियर विंग) में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर - 2 पंचकूला और गार्डन इन स्कूल कैंपस सेकेंडरी विंग केटेगरी में सेक्टर 20 स्थित द गुरुकुल को पुरस्कृत किया। कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बसंत उत्सव के आयोजन बारे जानकारी दी। पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले बसंत उत्सव में पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और टैटू प्रतियोगिता, पर्यावरण क्विज, मेहंदी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कई प्रसिद्ध हास्य कवि लोगों का भरपूर मनोरंजन करवाएंगे। इसी प्रकार 9 मार्च को युगल डांस प्रतियोगिता, बेबी शो, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो गायन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसका जिला के सभी नागरिक भरपूर आनंद उठा सकेंगे। बसंत उत्सव में कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल, सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
चंडीगढ़, 08 मार्च- हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी प्रदेश में आधारभूत ढांचागत विकास कराने के साथ ही सरकारी नियमों की अनुपालना प्रभावी ढंग से सुनिश्चित हो, इस पर विशेष फोकस कर रहे हैं। सरकारी योजनाओं को धरातल पर लागू करने के साथ ही योजनाओं के क्रियान्वयन पर भी हरियाणा सरकार विशेष ध्यान केंद्रित कर रही है। हरियाणा सरकार खनन विभाग के माध्यम से राज्य में खनिज संसाधनों के अंवेषण, विकास और प्रबंधन को कवर कर रही है। खनन विभाग के महानिदेशक के.एम.पांडुरंग का कहना है कि अवैध खनन को रोकने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध है और संबंधित अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करने के आदेश दिए गए हैं। अवैध खनन को रोकने व बिना ई रवाना बिल के खनिज वाहनों के संचालन पर हरियाणा सरकार की पारखी नजर है ओर नियमों की अवहेलना करने वालों पर तत्परता से कार्रवाई की जा रही है। जिला खनन अधिकारी कमलेश बिधलान ने बताया कि विभाग के महानिदेशक के.एम.पांडुरंग के आदेशानुसार व डीसी विक्रम सिंह की देखरेख में जनवरी माह से अवैध खनन को रोकने व बिना ई रवाना बिल के खनिज वाहनों के संचालन पर सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने बताया कि वे स्वयं विभागीय आदेशों की अनुपालना करते हुए यमुना नदी क्षेत्र सहित जिला से निकल रहे नेशनल व स्टेट हाईवे पर खनिज वाहनों की चेकिंग कर रही हैं। साथ ही दिन रात अवैध खनन रोकने के लिए उनकी पूरी टीम सक्रियता से जिला में मॉनिटरिंग सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने बताया कि जहां कहीं भी नियमों की अवहेलना पाई जाती है तो उनकी टीम निर्धारित नियमों की अनुपालना करते हुए कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि फिलहाल जिला में यमुना नदी सहित किसी भी क्षेत्र में अवैध खनन होना नहीं पाया गया है तथा उनकी चैकिंग टीम ई रवाना बिल की भी जांच खनिज वाहनों की कर रही है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि यदि कहीं भी अवैध खनन हो रहा है अथवा बिना ई रवाना बिल के खनिज वाहन चलने की सूचना देनी है तो विभाग के टोल फ्री नंबर 1800-180-5530 पर संपर्क कर सकते हैं।
चंडीगढ़/एस.ए.एस. नगर, 8 मार्च: पंजाब के कैबिनेट मंत्री और आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री अमन अरोड़ा ने आज ...
चंडीगढ़, 7 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के दूरदर्शी नेतृत्व और बागवानी मंत्री मोहिंदर भगत की सहृदय निगरानी में पंजाब ...
चंडीगढ़, 1 मार्च 2025: ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने और पेशेवरों को साइबर अपराध के उन्नत ज्ञान से लैस करने ...
चंडीगढ़, 1 मार्च: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा राज्य में नशों के सम्पूर्ण खात्मे के ...
चंडीगढ़, 1 मार्च- हरियाणा मानवाधिकार आयोग (एचएचआरएस) ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्ववूर्ण कदम उठाते हुए दाह संस्कार के ...
© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800
© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800