Friday, September 11, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से 37वें बसंत उत्सव का किया शुभारंभ

admin by admin
March 8, 2025
in BREAKING, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विधिवत रूप से 37वें  बसंत उत्सव  का किया शुभारंभ
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 8 मार्च  – हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला के सेक्टर पांच स्थित टाउन पार्क में आज विधिवत रूप से 37वें  बसंत उत्सव  का शुभारंभ किया। इस दो दिवसीय बसंत उत्सव का आयोजन पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी द्वारा किया जा रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उपस्थितजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत दुनिया का ऐसा देश है जिसमें अनेक ऋतुओं का संगम है और हर ऋतु का अपना महत्व है।  यहाँ प्रत्येक ऋतु के आगमन पर कोई ना कोई पर्व मनाया जाता है। इसी कड़ी में बसंत के आगमन पर आज यहाँ 37वें बसंत उत्सव का आयोजन हमारी सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पंचकूला शिवालिक की तलहटी  और माता मनसा देवी के चरणों में बसा आधुनिक शहर है।  प्राकृतिक सुंदरता और सुव्यवस्थित विकास के लिए पंचकूला शहर जाना जाता है।   यहां पर आधुनिकता और परंपरा का अंगूठा संगम देखने को मिलता है।  उन्होंने कहा कि इस बार बसंत उत्सव में प्रकृति की अनुपम छटा हर तरफ दिखाई दे रही है।  यहाँ पर फूलों को देखकर लगता है कि प्रकृति खुशी से झूम रही है और बसंत उत्सव में नव ऊर्जा का संचार महसूस हो रहा है।  आज का यह आयोजन सभी के जीवन में नई उमंग लेकर आया है।

इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री ने विशेषतौर पर पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के अधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी लगातार मेहनत से इस बसंत उत्सव का सफल आयोजन संभव हुआ है।

श्री नायब सिंह सैनी ने फेस्टिवल में फूलों की विभिन्न किस्मों का अवलोकन करने के साथ-साथ पौधारोपण भी किया।  उन्होंने कहा कि इस फेस्टिवल में स्कूली बच्चों द्वारा  पेंटिंग,  फैंसी ड्रेस, रंगोली, चित्रकला, लोक नृत्य, लोक कलाकारों की प्रस्तुति सहित विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है।

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • आज का पंचांग
  • चैंपियंस लीग: PSG ने स्लोवान को रौंदकर खिताब रक्षा की शुरुआत की; लिवरपूल, बार्सा और आर्सेनल की जीत
  • शाहरुख खान में केवल एक ही खामी थी पलाश सेन ने अपने स्कूल के दिनों की दोस्ती को याद किया
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में सरकार बनने पर विकसित भारत की तर्ज पर बनाएंगे विकसित पंजाब- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
  • आज का पंचांग
  • भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस ने क्रांति गौड़ पर लैंगिक टिप्पणी

RelatedPosts

आज का पंचांग

आज का पंचांग

September 10, 2026
0
“शाकिब अल हसन की बांग्लादेश के कप्तान के रूप में वापसी, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है…”

चैंपियंस लीग: PSG ने स्लोवान को रौंदकर खिताब रक्षा की शुरुआत की; लिवरपूल, बार्सा और आर्सेनल की जीत

September 10, 2026
0
25 साल पहले ‘कल्ट हिट’ नायक फ्लॉप हो गई थी, लेकिन लोग आज भी व्यवस्था के भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं

शाहरुख खान में केवल एक ही खामी थी पलाश सेन ने अपने स्कूल के दिनों की दोस्ती को याद किया

September 10, 2026
0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शिक्षक दिवस पर बड़ा ऐलान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में सरकार बनने पर विकसित भारत की तर्ज पर बनाएंगे विकसित पंजाब- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

September 10, 2026
0
कल का पंचांग

आज का पंचांग

September 7, 2026
0
भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस ने क्रांति गौड़ पर लैंगिक टिप्पणी

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस ने क्रांति गौड़ पर लैंगिक टिप्पणी

September 7, 2026
0

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान पर रहे नागरिकों को सम्मानित भी किया।  राउंड अबाउट के रखरखाव केटेगरी में चंडीमंदिर कैंट स्थित वेस्टर्न कमांड हेडक्वार्टर्स के वेलनेस सेंटर को सम्मानित किया गया।  इसी प्रकार,  गार्डन इन स्कूल कैंपस  प्राइमरी (जूनियर विंग) में सतलुज पब्लिक स्कूल सेक्टर – 2 पंचकूला और गार्डन इन स्कूल कैंपस सेकेंडरी विंग केटेगरी में सेक्टर 20 स्थित द गुरुकुल को पुरस्कृत किया।

ADVERTISEMENT

कार्यक्रम में नगर एवं ग्राम योजना विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री अपूर्व कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए बसंत उत्सव के आयोजन बारे जानकारी दी।

पंचकूला मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री के. मकरंद पांडुरंग ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले बसंत उत्सव में पुष्प सज्जा, कट फ्लावर, रंगोली प्रतियोगिता, चित्रकला, पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता, फेस पेंटिंग और टैटू प्रतियोगिता, पर्यावरण क्विज, मेहंदी प्रतियोगिता एवं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।  इसके अतिरिक्त  हास्य कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें कई प्रसिद्ध हास्य कवि लोगों का  भरपूर मनोरंजन करवाएंगे।  इसी प्रकार 9 मार्च को युगल डांस प्रतियोगिता, बेबी शो, सेल्फी प्रतियोगिता, सोलो गायन प्रतियोगिता, लोक नृत्य प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जाएगा जिसका जिला के सभी नागरिक भरपूर आनंद उठा सकेंगे।

बसंत उत्सव में कालका की विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता, पंचकूला के मेयर श्री कुलभूषण गोयल, सहित कई गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।

Post Views: 57
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: #LATEST UPDATE37th basant utsavbasant utsavcm nayab singh sainiHaryanaharyana cmHaryana newsNayab Singh Saininew updatePanchkula
ShareTweetPin
Previous Post

अवैध खनन रोकने के लिए हरियाणा सरकार प्रतिबद्ध

Next Post

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला में आयोजित नारी शक्ति रक्तदान शिविर में रक्तदाता महिलाओं को किया सम्मानित

Related Posts

आज का पंचांग
हेल्थ

आज का पंचांग

September 10, 2026
0
“शाकिब अल हसन की बांग्लादेश के कप्तान के रूप में वापसी, लेकिन इसमें एक ट्विस्ट है…”
BREAKING

चैंपियंस लीग: PSG ने स्लोवान को रौंदकर खिताब रक्षा की शुरुआत की; लिवरपूल, बार्सा और आर्सेनल की जीत

September 10, 2026
0
25 साल पहले ‘कल्ट हिट’ नायक फ्लॉप हो गई थी, लेकिन लोग आज भी व्यवस्था के भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं
BREAKING

शाहरुख खान में केवल एक ही खामी थी पलाश सेन ने अपने स्कूल के दिनों की दोस्ती को याद किया

September 10, 2026
0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शिक्षक दिवस पर बड़ा ऐलान
BREAKING

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पंजाब में सरकार बनने पर विकसित भारत की तर्ज पर बनाएंगे विकसित पंजाब- मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

September 10, 2026
0
कल का पंचांग
BREAKING

आज का पंचांग

September 7, 2026
0
भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस ने क्रांति गौड़ पर लैंगिक टिप्पणी
BREAKING

भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान पाकिस्तानी फैंस ने क्रांति गौड़ पर लैंगिक टिप्पणी

September 7, 2026
0
Next Post
मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला में आयोजित नारी शक्ति रक्तदान शिविर में रक्तदाता महिलाओं को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचकूला में आयोजित नारी शक्ति रक्तदान शिविर में रक्तदाता महिलाओं को किया सम्मानित

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist