Sunday, October 18, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शिक्षक दिवस पर बड़ा ऐलान

admin by admin
2026-09-07
in BREAKING, CAREER, chandigarh, ENTERTAINMENT, HARYANA, himachal, himchal, INDIA, PUNJAB, RAJASTHAN, UTTARAKHAND, Viral, WORLD, भारत, मोटिवेशन
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का शिक्षक दिवस पर बड़ा ऐलान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च
  • श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर
  • पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ चार अलग-अलग जगहों पर छापे, भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त
  • गैंगस्टरां ते वार’ का 270वां दिन: पंजाब पुलिस ने 500 ठिकानों पर की छापेमारी; 175 व्यक्ति काबू
  • विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
  • पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

RelatedPosts

पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

2026-10-18
0
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-18
0
पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ चार अलग-अलग जगहों पर छापे, भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त

पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ चार अलग-अलग जगहों पर छापे, भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त

2026-10-17
0
ऑपरेशन कवच’: विद्यार्थी-केंद्रित निवारक पुलिसिंग पहल का उद्देश्य ‘कनेक्ट, डिटेक्ट, प्रोटेक्ट’ के त्रि-स्तरीय मॉडल के माध्यम से साथियों के दबाव को सुरक्षा में बदलना

गैंगस्टरां ते वार’ का 270वां दिन: पंजाब पुलिस ने 500 ठिकानों पर की छापेमारी; 175 व्यक्ति काबू

2026-10-17
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

2026-10-16
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-16
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शिक्षक दिवस के अवसर पर महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि आने वाले शैक्षणिक सत्र से उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और प्रौद्योगिकी शिक्षा से जुड़े शिक्षक भी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित होंगे। वर्तमान समय में यह पुरस्कार केवल स्कूली शिक्षा से जुड़े शिक्षकों को ही दिया जाता है।

उन्होंने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में शानदार योगदान देने वाले सभी शिक्षकों को प्रोत्साहित करना सरकार की प्राथमिकता है।मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने यह घोषणा शनिवार को पंचकूला में आयोजित राज्य शिक्षक सम्मान समारोह में विशेष अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए की।

समारोह में मुख्य अतिथि हरियाणा के राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती मित्रा घोष और शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा भी मौजूद रहे। इस अवसर पर राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष, मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी और शिक्षा मंत्री श्री महीपाल ढांडा ने शिक्षा के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने वाले 79 शिक्षकों को सम्मानित किया। सम्मान प्राप्त करने वाले शिक्षकों को शॉल, मेडल, प्रमाण पत्र, एक-एक लाख रुपये की सम्मान राशि और दो अग्रिम वेतन वृद्धि (एडवांस इंक्रीमेंट) प्रदान किए गए।

मुख्यमंत्री ने शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह समारोह शिक्षा के प्रति आपके समर्पण और आभार प्रकट करने का अवसर है। उन्होंने कहा कि आज महान शिक्षक भारत के पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी का जन्मदिन भी है, जिन्होंने अपना जन्मदिन शिक्षकों को समर्पित कर दिया। इसीलिए, उनके जन्मदिन को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाता है। वे महान दार्शनिक, आदर्श शिक्षक और कुशल राजनीतिज्ञ थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान हमेशा सर्वोपरि रहा है। गुरु वह है, जो बच्चों के अंदर छिपी संभावनाओं को पहचानता है। माता-पिता बच्चे को जन्म देते हैं, लेकिन शिक्षक उसके व्यक्तित्व को आकार देता है। वह बच्चे को केवल परीक्षा में पास नहीं करवाता, बल्कि जीवन की चुनौतियों का सामना करने के योग्य बनाता है।

श्री नायब सिंह सैनी ने सम्मानित हुए शिक्षकों से बातचीत करते हुए कहा कि आप शिक्षकों की भी ऐसी ही कोई कहानी होगी। किसी ने स्कूल छोड़ चुके बच्चे को वापस कक्षा तक पहुंचाया होगा। किसी ने अपनी जेब से विद्यार्थी के लिए किताब खरीदी होगी। किसी ने छुट्टी के बाद पढ़ाई में कमजोर बच्चे को अतिरिक्त समय दिया होगा। किसी ने बेटी के माता-पिता को समझाकर उसकी पढ़ाई जारी रखवाई होगी। किसी ने विज्ञान प्रयोगशाला न होने पर स्थानीय चीजों से मॉडल बनाया होगा; और किसी ने छात्र की आंखों की उदासी पढ़कर उसे गलत रास्ते पर जाने से बचाया होगा। उन्होंने कहा कि पुरस्कार प्राप्त करने के लिए मंच पर आप भले ही आज आए हैं, लेकिन आपका पुरस्कार उसी दिन तय हो गया था, जिस दिन किसी बच्चे ने आपसे कहा होगा—’गुरु जी, आपने मेरा जीवन बदल दिया।’

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज समय तेजी से बदल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक्स, डिजिटल टेक्नोलॉजी और इंटरनेट ने ज्ञान के अनगिनत दरवाजे खोल दिए हैं। बच्चे एक क्लिक पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं, लेकिन जानकारी और ज्ञान में अंतर होता है। मशीन सूचना दे सकती है, लेकिन संस्कार नहीं। ए.आई. पाठ तैयार कर सकती है, लेकिन किसी निराश बच्चे के कंधे पर हाथ रखकर उसमें विश्वास नहीं जगा सकती। यह काम सिर्फ शिक्षक कर सकता है। इसलिए तकनीक के युग में शिक्षक की भूमिका कम नहीं हुई, बल्कि और भी महत्वपूर्ण हो गई है। इसी बात को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने भी समझा। उन्होंने नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति बनाकर शिक्षा को रटने की प्रवृत्ति से निकालकर समझ, कौशल, नवाचार (इनोवेशन) और भारतीय मूल्यों से जोड़ने का मार्ग प्रशस्त किया। अब शिक्षा का लक्ष्य डिग्री के साथ योग्य, आत्मनिर्भर, संवेदनशील और राष्ट्रनिष्ठ नागरिक तैयार करना हो गया है।

उन्होंने कहा कि हम हरियाणा में भी इसी दृष्टिकोण से शिक्षा प्रणाली में लगातार सुधार कर रहे हैं। हमारा मानना है कि शिक्षा पर खर्च होने वाला हर एक रुपया हमारे बच्चों और राज्य के भविष्य में किया गया निवेश है। इसीलिए, चालू वित्तीय वर्ष के लिए स्कूली शिक्षा का बजट बढ़ाकर 18 हजार 538 करोड़ रुपये किया गया है। यह साल 2014-15 में सिर्फ 8 हजार 400 करोड़ रुपये था। राज्य में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का दायरा बढ़ाने के लिए मॉडल संस्कृति स्कूलों की संख्या 218 की गई है। इसके साथ ही, 251 पीएम श्री स्कूल विकसित किए गए हैं और इस साल 250 स्कूलों को सीएम-ईईई स्कूलों के रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्कूलों में हिंदी और अंग्रेजी दोनों माध्यमों के विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के बेहतर अवसर मिलेंगे। इसी तरह बच्चों को उनके घर के पास बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए 719 शानदार स्कूल खोले गए हैं। पढ़ाई के साथ बच्चों को खेलों में प्रोत्साहित करने के लिए 3 हजार 328 स्कूलों में खेल के मैदान विकसित किए जा रहे हैं। इसके लिए प्रत्येक स्कूल को एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही, प्रत्येक जिले में एक स्कूल को उत्कृष्ट खेल स्कूल के रूप में विकसित किया जा रहा है।

#NaibSinghSaini #TeachersDay #StateTeacherAward #HaryanaGovernment #EducationReform #PanchkulaEvents #HigherEducation #TechnicalEducation #HaryanaEducation #TeacherRecognition

Post Views: 18
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: अगलेउच्चऐलान:औरकाकेकोतकनीकीदिवसनायबपरपुरस्कारप्रौद्योगिकीबड़ाभीमिलेगामुख्यमंत्रीराज्यशिक्षकशिक्षकोंशिक्षासत्रसिंहसेसैनी
ShareTweetPin
Previous Post

भारत बनाम बांग्लादेश: ऋषभ पंत ने छठा टेस्ट शतक जड़कर एमएस धोनी के रिकॉर्ड की बराबरी की

Next Post

25 साल पहले ‘कल्ट हिट’ नायक फ्लॉप हो गई थी, लेकिन लोग आज भी व्यवस्था के भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं

Related Posts

BREAKING

पंजाब के ‘सफेद छोले’ और ‘राजमा’ पहुंचे वैश्विक बाजार में; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने ‘एस.आई.ए.एल. पेरिस 2026’ में सोहणा के नए उत्पाद किए लॉन्च

2026-10-18
0
श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING

श्री मुक्तसर साहिब जिले के लिए 11 करोड़ रुपये की सिंचाई सौगात — न्यू चौंतरा माइनर की री-लाइनिंग का काम जल्द होगा शुरू: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-18
0
पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ चार अलग-अलग जगहों पर छापे, भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त
BREAKING

पंजाब में अवैध माइनिंग के खिलाफ चार अलग-अलग जगहों पर छापे, भारी मात्रा में मशीनरी और वाहन ज़ब्त

2026-10-17
0
ऑपरेशन कवच’: विद्यार्थी-केंद्रित निवारक पुलिसिंग पहल का उद्देश्य ‘कनेक्ट, डिटेक्ट, प्रोटेक्ट’ के त्रि-स्तरीय मॉडल के माध्यम से साथियों के दबाव को सुरक्षा में बदलना
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ का 270वां दिन: पंजाब पुलिस ने 500 ठिकानों पर की छापेमारी; 175 व्यक्ति काबू

2026-10-17
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

2026-10-16
0
पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर
BREAKING

पंजाब सरकार ने 9.75 करोड़ रुपये की मुफ्त सैनिटरी पैड योजना से महिलाओं के मासिक धर्म स्वास्थ्य और सम्मान को दिया मजबूत सहारा: डॉ. बलजीत कौर

2026-10-16
0
Next Post
25 साल पहले ‘कल्ट हिट’ नायक फ्लॉप हो गई थी, लेकिन लोग आज भी व्यवस्था के भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं

25 साल पहले 'कल्ट हिट' नायक फ्लॉप हो गई थी, लेकिन लोग आज भी व्यवस्था के भ्रष्टाचार पर सवाल उठा रहे हैं

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist