छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- संस्कृत पुस्तकोन्नति सभा द्वारा संचालित संत श्री आशारामजी गौशाला ने रामनवमी के पावन पर्व पर हिन्दू उत्सव समिति की विशाल रैली में सम्मिलित भक्तों को निःशुल्क छाछ वितरण कर आम लोगों को गर्मी से राहत दिलाई । छाछ एक औषधि पेय है । यह पेट के बहुत सारे रोगों से मुक्ति दिलाकर गर्मी से राहत दिलाता है। श्री योग वेदांत सेवा समिति गत कई वर्षों से निरन्तर यह सेवा कर रही है। जिलेवासी एवं आम राहगीरों को प्रतिवर्ष इस सेवा का इंतजार रहता है । हजारों लोग इसका लाभ लेतें हैं। साधकगण छाछ बनाने हेतु देशी गाय का ही दूध उपयोग में लाते हैं जो स्वास्थ्यवर्धक होता है। इस सेवा से लगभग 19 हजार से अधिक लोग लाभांवित हुए । प्रति सप्ताह यह सेवा ग्रीष्म ऋतु के अंत तक जारी रहेगी । मोबाइल एसोसिएशन ने इस सेवा में सराहनीय सहयोग किया । इस दैवीय कार्य में साध्वी रेखा बहन , साध्वी प्रतिमा बहन , समिति के अध्यक्ष मदनमोहन परसाई , गौशाला संचालक जयराम भाई , गुरूकुल की संचालिका दर्शना खट्टर , युवा सेवा संघ के अध्यक्ष दीपक दोईफोड़े , M. R. पराडकर , धनाराम सनोडिया , नितिन दोईफोड़े , विनय ठाकुर ,देवेश ठाकरे , राकेश भोजने ,आशिष साहू , महिला समिति से सुमन दोईफोड़े , विमल शेरके , छाया सूर्यवंशी , डॉ. मीरा पराडकर , शकुंतला कराडे , योगिता पराडकर , वनिता सनोडिया , कृष्णा राठौड़ ,आदि ने अपनी-अपनी सेवाएं दीं।













