Tuesday, April 14, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home PUNJAB

दोआबा विधायकों के विरोध को नजरअंदाज करते हुए राणा गुरजीत सिंह बने मंत्री

admin by admin
September 26, 2021
in PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
दोआबा विधायकों के विरोध को नजरअंदाज करते हुए राणा गुरजीत सिंह बने मंत्री
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

January 26, 2026
0
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैन्स ने गणतंत्र दिवस मौके पटियाला में लहराया तिरंगा

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैन्स ने गणतंत्र दिवस मौके पटियाला में लहराया तिरंगा

January 26, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़,26 सितम्बर (शिव नारायण जांगड़ा)-पंजाब के नए मंत्रियों ने रविवार शाम चंडीगढ़ में शपथ ली। पहले कैप्टन कैबिनेट में भी शामिल रहे ब्रह्म मोहिंदरा, मनप्रीत बादल, तृप्त राजिंदर बाजवा, अरुणा चौधरी, सुख सरकारिया, राणा गुरजीत, रजिया सुल्ताना, विजयेंद्र सिंगला, भारत भूषण आशु ने मंत्री पद की शपथ ली।
इसके बाद पहली बार मंत्री बन रहे रणदीप नाभा, राजकुमार वेरका, संगत सिंह गिलजियां, परगट सिंह, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, गुरकीरत कोटली ने शपथ ली। पंजाब सरकार में आज 15 मंत्री शामिल हुए। मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी और दो डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा और ओपी सोनी पहले ही शपथ ले चुके हैं।
हालांकि, इससे पहले अंतिम समय में फैसला हुआ था कि कुलजीत नागरा को मंत्री नहीं बनाया जाएगा। उनकी जगह अमलोह से विधायक काका रणदीप नाभा को मंत्री बना दिया गया। नागरा वर्किंग प्रधान हैं, इसलिए उन्हें संगठन में काम करना होगा।
पंजाब के दोआबा क्षेत्र के नेता व विधायक दागी कहकर राणा गुरजीत का विरोध कर रहे थे। इसके बावजूद उनका नाम नहीं काटा गया। राणा गुरजीत कैप्टन सरकार की कैबिनेट में थे। तब उन पर रेत खनन में भूमिका के आरोप लगे थे। फिर राहुल गांधी की मंजूरी के बाद कैप्टन ने राणा का इस्तीफा लिया था। अब उन्होंने मंत्री पद की शपथ ले ली है।
चन्नी मंत्रिमंडल का जो स्वरूप सामने आया है, उसमें 6 विधायक ऐसे हैं, जो पहली बार मंत्री बनेंगे। पंजाब में मुख्यमंत्री बदलने के साथ ही नए सिरे से मंत्रिमंडल का गठन भी किया गया है। मंत्रियों की अंतिम सूची में जिन नामों पर मुहर लगी, उनमें 8 कैप्टन सरकार के समय कैबिनेट में थे, जिनकी अब वापसी हो गई है। हालांकि, कैप्टन के करीबी 6 की छुट्‌टी कर दी गई है। लंबे मंथन के बाद शनिवार को नए CM चरणजीत सिंह चन्नी ने गवर्नर बीएल पुरोहित से मुलाकात की थी और उन्हें आज का समय मिला था।
पंजाब मंत्रिमंडल में मनप्रीत बादल, विजयइंद्र सिंगला, रजिया सुल्ताना, ब्रह्म मोहिंदरा, अरुणा चौधरी, भारत भूषण आशु, तृप्त राजिंदर बाजवा और सुख सरकारिया की वापसी हो रही है।
अब राहुल गांधी की अगुवाई में चले मंथन में राणा की वापसी को लेकर कांग्रेस पर सवाल खड़े हो रहे हैं। आम आदमी पार्टी के विपक्षी दल नेता हरपाल चीमा ने भी राणा गुरजीत को लेकर कांग्रेस को घेरा है। उन्होंने कहा कि जिस नेता पर भ्रष्टाचार के आरोप थे, उसे कैबिनेट मंत्री बनाकर कांग्रेस क्या संदेश देना चाहती है।
मंत्री पद पाने वालों में राजकुमार वेरका, परगट सिंह, संगत गिलजियां, गुरकीरत कोटली, काका रणदीप नाभा, राणा गुरजीत और अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग शामिल हैं।
कैप्टन की कैबिनेट से साधु सिंह धर्मसोत, बलवीर सिद्धू, राणा गुरमीत सोढ़ी, गुरप्रीत कांगड़ और सुंदर शाम अरोड़ा को नई कैबिनेट में जगह नहीं मिली है।
चन्नी कैबिनेट में सबसे चौंकाने वाला नाम कपूरथला से विधायक राणा गुरजीत का है। राणा 2017 में भी कैप्टन अमरिंदर सिंह की कैबिनेट में शामिल थे। करीब 10 महीने बाद उन्हें हटना पड़ा। उन पर रेत खनन में भूमिका के आरोप थे। उस वक्त कैप्टन ने उनका बचाव किया था। विवाद बढ़ने के बाद उन्होंने इस्तीफा देने की बात कही थी। राहुल से मिलने के बाद ही कैप्टन को उनका इस्तीफा मंजूर करना पड़ा।
बगावत के बाद एंटी कैप्टन खेमा अमरिंदर सिंह को कुर्सी से हटाने में कामयाब रहा। राहुल गांधी ने मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री पद तक नवजोत सिंह सिद्धू और चरणजीत चन्नी के साथ मंथन किया। अब इन्हें नई टीम दे दी गई है। अब दोनों पर ही आगे मुद्दे हल करने का दबाव रहेगा। अब पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में करीब 3 महीने का वक्त बचा है। ऐसे में कांग्रेस का CM व मंत्री बदलना सियासी दांव रह जाएगा या फिर पंजाब का भला होगा, यह इन दोनों की परफॉर्मेंस पर निर्भर करेगा।

Post Views: 63
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: About 3 months left in the assembly elections 2022accept resignationBharat Bhushan Ashu takes oath as ministerCabinetCaptain after Rahul Gandhi's approvalclose 6 were dischargedCM Charanjit Singh ChanniDepends on the performance of bothform has appearedmanaged to get out of the chairMeeting with Governor BL PurohitMLA from AmlohMLA is opposing Rana Gurjit by calling him taintedMust work in the organizationnew ministers of punjabOath in Chandigarh on Sunday eveningOP Soni has already taken oathOpponents of Aam Aadmi Partyrole chargessaturday after churningSukh Sarkariawas also included in the captain's cabinetWhat message does the Congress want to convey by making it a cabinet ministerWith the change of Chief Minister in Punjab
ShareTweetPin
Previous Post

वार्ड क्रमांक 41 में मनाई गई पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती

Next Post

मुख्यमंत्री ने मृतक किसानों के पारिवारिक सदस्यों के साथ हमदर्दी और एकजुटता प्रकट करते हुए सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे

Related Posts

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन
BREAKING

मुख्यमंत्री ने गुरुग्राम में 77वें गणतंत्र दिवस पर फहराया राष्ट्रीय ध्वज, शहीदों को किया नमन

January 26, 2026
0
शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैन्स ने गणतंत्र दिवस मौके पटियाला में लहराया तिरंगा
BREAKING

शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैन्स ने गणतंत्र दिवस मौके पटियाला में लहराया तिरंगा

January 26, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं
BREAKING

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में
BREAKING

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
Next Post
मुख्यमंत्री ने मृतक किसानों के पारिवारिक सदस्यों के साथ हमदर्दी और एकजुटता प्रकट करते हुए सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे

मुख्यमंत्री ने मृतक किसानों के पारिवारिक सदस्यों के साथ हमदर्दी और एकजुटता प्रकट करते हुए सरकारी नौकरी के लिए नियुक्ति पत्र सौंपे

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist