Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
चंडीगढ़, 18 दिसंबरः
पंजाब राज्य व्यापारी आयोग के मैंबर वनीत वर्मा ने अलग-अलग व्यापारिक क्षेत्रों के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग की।
मीटिंग के दौरान मैंबर ने व्यापारियों की माँगें बहुत ध्यान से सुनी और व्यापारियों की जायज माँगों को जल्द पूरा करने का भरोसा दिया। उन्होंने प्रतिनिधियों को भरोसा दिया कि उनकी माँगें सम्बन्धित विभाग के पास हल करने के लिए भेजी जाएंगी।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार राज्य के व्यापारियों की समस्याओं को हल करने के लिए वचनबद्ध है और उद्योगपतियों/ उद्योगों की प्रगति के लिए सहृदय यत्न कर रही है। उन्होंने कहा कि व्यापारी हमेशा ही राज्य की ख़ुशहाली में अहम भूमिका अदा करते हैं और देश की आर्थिकता में व्यापारियों का अहम योगदान होता है। उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग समाज का अहम अंग है और व्यापारियों को पेश समस्याओं का हल पहल के आधार पर किया जायेगा।
Post Views: 43
Tags: daily hindi newspaper patiala Punjabdaily punjabi newspaper patiala punjablatest breaking news Punjablatest Indian hindi newslatest political news Punjablatest punjabi newspress ki takat daily newspaperpress ki taquat daily hindi newspaperPRESS KI TAQUAT DAILY HINDI NEWSPAPER DELHI AND PRESS KI TAQUAT DAILY PUNJABI NEWSPAPER PATIALApress ki taquat daily punjabi newspaperPunjab State Traders Commission Meeting with Various Trade Associations; Assurance of Quick Fulfillment of Legitimate Demandstop 10 newspaper of Punjab









