Thursday, September 24, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

नाबार्ड बना हरियाणा के ग्रामीण विकास और किसान सशक्तिकरण का मजबूत आधार : डॉ अरविंद शर्मा

admin by admin
July 16, 2025
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA, POLITICS, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
नाबार्ड बना हरियाणा के ग्रामीण विकास और किसान सशक्तिकरण का मजबूत आधार : डॉ अरविंद शर्मा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
  • RelatedPosts
  • कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
  • पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार
  • श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं: हरपाल सिंह चीमा
  • अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो वे मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हजार रुपये की सम्मान राशि बंद कर देंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • आज का पंचांग
  • इंडिया वर्सेज जापान लाइव स्कोर, एशियन गेम्स महिला T20 क्वार्टरफाइनल: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; प्लेइंग XI जल्द

RelatedPosts

कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

September 23, 2026
0
पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

September 23, 2026
0
अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो वे मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हजार रुपये की सम्मान राशि बंद कर देंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं: हरपाल सिंह चीमा

September 22, 2026
0
आज का पंचांग

आज का पंचांग

September 18, 2026
0
इंडिया वर्सेज जापान लाइव स्कोर, एशियन गेम्स महिला T20 क्वार्टरफाइनल: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; प्लेइंग XI जल्द

इंडिया वर्सेज जापान लाइव स्कोर, एशियन गेम्स महिला T20 क्वार्टरफाइनल: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; प्लेइंग XI जल्द

September 18, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़,16 जुलाई -हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि किसान की समृद्धि के बिना विकसित भारत की कल्पना अधूरी है और इस दिशा में नाबार्ड की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। हरियाणा न केवल देश की खाद्य सुरक्षा का आधार है, बल्कि कृषि नवाचार, फसल विविधीकरण और प्रसंस्करण आधारित खेती में भी अग्रणी राज्य बन चुका है। ऐसे में नाबार्ड की उपस्थिति हरियाणा के समग्र ग्रामीण विकास में एक उत्प्रेरक की भूमिका निभा रही है। पैक्स कम्प्यूटरीकरण, केसीसी का डिजिटलीकरण, एफपीओ, जेएलजी व एसएचजी नेटवर्क की मजबूती और सहकारी संस्थाओं को तकनीकी प्रशिक्षण व समर्थन देने जैसे अनेक आयामों में नाबार्ड का योगदान बहुआयामी और दूरगामी रहा है।

 सहकारिता मंत्री डॉ अरविंद शर्मा आज चंडीगढ़ में नाबार्ड के 44 वें स्थापना दिवस पर उपस्थित प्रबुद्धजनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सहकारिता क्षेत्र को डिजिटल, पारदर्शी और जन-केंद्रित बनाने के लिए संकल्पबद्ध है और इस दिशा में नाबार्ड एक प्रेरक शक्ति बनकर कार्य कर रहा है। आज सहकारी संस्थाएं केवल ऋण, खाद व बीज वितरण तक सीमित नहीं रहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन और केंद्रीय सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के नेतृत्व में ये संस्थाएं जन औषधि केंद्र, गैस स्टेशन, सीएससी सेंटर सहित 25 से अधिक सेवाओं का माध्यम बन चुकी हैं।

डॉ. शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने 500 सीएम-पैक्स के गठन का लक्ष्य रखा है, जिनमें से 161 पहले ही गठित की जा चुकी हैं। इन मल्टीपर्पज़ पैक्स के माध्यम से गांवों में छोटे वेयरहाउस, सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत खाद्यान्न वितरण और अन्य आवश्यक सेवाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं, जिससे किसानों को लाभ मिलने के साथ-साथ ग्रामीण युवाओं को रोजगार और स्थानीय स्तर पर पारदर्शिता मिल रही है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “विकसित भारत 2047” के विजन और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह के “हर गांव में पैक्स” के संकल्प को साकार करने की दिशा में सहकारिता आंदोलन एक नए युग में प्रवेश कर चुका है। “सहकार से समृद्धि” के मंत्र को आधार बनाकर प्राथमिक कृषि साख समितियों को मल्टीपर्पज़ संस्थाओं में परिवर्तित किया जा रहा है, ताकि खाद, बीज, ऋण, भंडारण, विपणन जैसी सभी सुविधाएं किसानों को एक ही स्थान पर मिल सकें।

उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार नई सहकारिता नीति के माध्यम से आत्मनिर्भर राज्य और कृषि आधारित सशक्त अर्थव्यवस्था के निर्माण की दिशा में ठोस पहल कर रही है। नाबार्ड के सहयोग से छोटे गोदामों की स्थापना, वित्तीय सहायता और तकनीकी नवाचारों को बढ़ावा देकर किसानों को उत्पादन से लेकर विपणन तक की पूरी श्रृंखला में मजबूती दी जा रही है।डॉ. शर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के स्वप्न और विकसित भारत की कल्पना को साकार करने में सहकारिता की यह नई गति मील का पत्थर साबित हो रही है।

श्रीमती निवेदिता तिवारी, मुख्य महाप्रबंधक, नाबार्ड हरियाणा ने बताया कि नाबार्ड ने पिछले चार दशकों में कृषि वित्त, सहकारी संस्थाओं के सशक्तीकरण, ग्रामीण बुनियादी ढांचे के निर्माण, वित्तीय समावेशन, प्राकृतिक संसाधन प्रबंधन और ग्रामीण कौशल एवं उद्यमिता विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। नाबार्ड ने किसान उत्पादक संगठनों, स्वयं सहायता समूहों, संयुक्त देयता समूहों, गैर-कृषि उत्पादक संगठनों जैसे ग्रामीण संगठनों का गठन और पोषण किया है। पिछले 43 वर्षों में अंतिम छोर तक वित्तीय सेवाएँ पहुंचाने के लिए नाबार्ड ने सहकारी बैंकों को निरंतर पुनर्वित्त सहायता उपलब्ध करवाई है। बुनियादी ढांचे; सीबीएस और CBS+, पैक्स कम्यूटरीकरण और टेक्नोलोजी विकास के जरिए सहकारी संस्थाओं को सशक्त बनाने का निरंतर प्रयास किया है।

इस अवसर पर कार्यक्रम में भारतीय रिज़र्व बैंक के क्षेत्रीय निदेशक श्री विवेक श्रीवास्तव, एस.एल.बी.सी. हरियाणा के संयोजक श्री ललित तनेजा, नाबार्ड पंजाब क्षेत्र के मुख्य महाप्रबंधक श्री वी.के. आर्या तथा नाबार्ड हरियाणा क्षेत्र की मुख्य महाप्रबंधक श्रीमती निवेदिता तिवारी सहित राज्य सरकार एवं बैंकों के वरिष्ठ अधिकारी, एसएलबीसी के समन्वयक, पैक्स, एफपीओ व एनजीओ के प्रतिनिधि, नाबार्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Post Views: 47
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: dr. arving sharmaHaryana newsNABARDrural development and farmer empowerment in Haryana
ShareTweetPin
Previous Post

कौशल के बल पर विश्व में सशक्त और अग्रणी देश बनेगा भारत: गौरव गौतम

Next Post

धार्मिक यात्रा को राजनीतिक तनाव की भेंट न चढ़ाया जाए – डॉ. कंवलजीत कौर

Related Posts

कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी
BREAKING

कार्यकर्ता पीएम मोदी के 25 वर्षों के सेवा-सुशासन को घर-घर तक पहुंचाने में जुटें: नायब सिंह सैनी

September 23, 2026
0
पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार
BREAKING

पंजाब की पांच सहकारी चीनी मिलों ने जीते राष्ट्रीय पुरस्कार

September 23, 2026
0
अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो वे मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हजार रुपये की सम्मान राशि बंद कर देंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

श्री गुरु रविदास जी महाराज के 650वें प्रकाश पर्व से पहले मान सरकार निकालेगी चार विशाल शोभायात्राएं: हरपाल सिंह चीमा

September 23, 2026
0
अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो वे मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हजार रुपये की सम्मान राशि बंद कर देंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

अगर विरोधी पार्टियां गलती से सत्ता में आ जाती हैं तो वे मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा और हजार रुपये की सम्मान राशि बंद कर देंगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

September 22, 2026
0
आज का पंचांग
BREAKING

आज का पंचांग

September 18, 2026
0
इंडिया वर्सेज जापान लाइव स्कोर, एशियन गेम्स महिला T20 क्वार्टरफाइनल: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; प्लेइंग XI जल्द
BREAKING

इंडिया वर्सेज जापान लाइव स्कोर, एशियन गेम्स महिला T20 क्वार्टरफाइनल: भारत ने टॉस जीता, पहले गेंदबाजी का फैसला; प्लेइंग XI जल्द

September 18, 2026
0
Next Post
ग्लोबल सिख काउंसिल ने तख्त पटना साहिब कमेटी की मनमानी की कड़ी निंदा की

धार्मिक यात्रा को राजनीतिक तनाव की भेंट न चढ़ाया जाए – डॉ. कंवलजीत कौर

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist