प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे के दूसरे दिन सेवापुरी विकासखंड के बरकी गांव में वाराणसी और आसपास के क्षेत्रों के विकास के लिए करीब 19,150 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. इस दौरान एक रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि मोदी की ‘गारंटी वाली गाड़ी’ एकदम सुपरहिट हो गई है.

यह भी पढ़ें
पीएम ने ‘गारंटी वाली गाड़ी’ को स्पष्ट करते हुए कहा, ”हमारी सरकार ने जनकल्याण की जो भी योजनाएं बनाई हैं, उनसे कोई भी लाभार्थी वंचित न रहे. पहले गरीब सरकार के पास सुविधाओं के लिए चक्कर लगाता था. अब मोदी ने कह दिया है कि सरकार खुद चलकर गरीबों के पास जाएगी. इसलिए मोदी की ‘गारंटी वाली गाड़ी’ एकदम सुपरहिट हो गयी है.”
प्रधानमंत्री ने ‘काशी सांसद ज्ञान प्रतियोगिता-2024’ की शुरुआत की. उन्होंने वाराणसी-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन, दोहरीघाट-मऊ ट्रेन समेत कई ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर देश को समर्पित किया.