Saturday, May 2, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

मुख्यमंत्री द्वारा सिखों के सिर पर घोड़ा चोर का कलंक लगाने वाले मजीठिया ख़ानदान के वारिस बिक्रम सिंह मजीठिया को 5 दिसंबर तक अरबी घोड़ों की जानकारी देने की चुनौती

admin by admin
December 2, 2023
in BREAKING, CAREER, PUNJAB
Reading Time: 1 min read
A A
0
मुख्यमंत्री द्वारा सिखों के सिर पर घोड़ा चोर का कलंक लगाने वाले मजीठिया ख़ानदान के वारिस बिक्रम सिंह मजीठिया को 5 दिसंबर तक अरबी घोड़ों की जानकारी देने की चुनौती
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

यदि मजीठिया ने न बताया तो मैं नाम सार्वजनिक करूँगा

नौजवानों को सरकारी नौकरियां देने का प्रयास जारी, अब तक 37934 नौजवानों को नौकरियाँ दीं

वतन वापसी की शुरुआत हुई, विदेशों से वापस आकर नौजवानों ने हासिल की नौकरियाँ

मुख्यमंत्री की कुर्सी आरामप्रसती के लिए नहीं, जन सेवा के लिए होती है

चंडीगढ़, 01 दिसंबरः

अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया के पूर्वजों के पंजाब और सिख विरोधी किरदार का खुलासा करते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने शुक्रवार को कहा कि बिक्रम मजीठिया के पूर्वजों की लालसा और व्यक्तिवाद ने सिखों के माथे पर घोड़ा चोर का कलंक लगाया है, जिस कारण यह माफी के भी लायक नहीं हैं।

यहाँ म्यूंसिपल भवन में नियुक्ति पत्र वितरण समारोह के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि साल 1957 में भारत में मतदान हुये तो उस मौके पर जवाहर लाल नेहरू प्रधानमंत्री बने। उनके नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल अरब मुल्कों के दौरे पर गया था। इस प्रतिनिधिमंडल में बिक्रम सिंह मजीठिया के पूर्वजों में समकालीन उप रक्षा मंत्री सुरजीत सिंह मजीठिया भी शामिल थे। उन्होंने कहा कि अरब मुल्क के एक राजे ने भारतीय फ़ौज के लिए याद के तौर पर अरबी नस्ल के शानदार घोड़े तोहफ़े में दिए थे। यह घोड़े प्रशिक्षण के लिए फ़ौज के प्रशिक्षण केंद्र मेरठ भेजे जाने थे, जहाँ फ़ौज में शामिल जानवरों को विशेष प्रशिक्षण दिया जाता है। दो महीने बाद अरबी राजे ने घोड़ों की हालत के बारे पता किया तो पता लगा कि वह घोड़े मेरठ में पहुँचे ही नहीं। इसके बाद राजे ने प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पास नाराज़गी ज़ाहिर की।

मुख्यमंत्री ने बताया कि इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना को लेकर श्री नेहरू ने तुरंत सुरजीत सिंह मजीठिया का इस्तीफ़ा ले लिया था। मुख्यमंत्री ने कहा, “ इस घटना ने सिखों के सच्चे किरदार पर सवाल खड़े किये। यह बहुत दुख की बात है कि आज भी जब कोई दस्तारधारी सिख मेरठ के प्रशिक्षण केंद्र में जाता है तो उसे घोड़ा चोर के नज़रिए से देखा जाता है।“ भगवंत सिंह मान ने कहा कि बर्तानवी हकूमत का पानी भरने वाले मजीठिया ख़ानदान को अंग्रेज़ों ने सर की उपाधि से नवाजा था और यह उपाधि अंग्रेज़ अपने पिट्ठूओं को देते थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मजीठिया ख़ानदान ने 13 अप्रैल, 1919 को हुये जलियांवाला बाग़ हत्याकांड वाले दिन से अगले दिन इस हत्याकांड के दोषी जनरल डायर को खाना परोसा, जिससे इनकी घटिया सोच का पता लगता है। यहीं बस नहीं, जनरल डायर को सिरोपा भी दिलाया गया और माफी भी दिलाई। उन्होंने कहा कि यह और भी हैरानी की बात है कि सिरोपा देने वाले जत्थेदार अरूड़ सिंह लोक सभा मैंबर सिमरजीत सिंह मान के नाना थे। भगवंत सिंह मान ने कहा, “इतिहास कभी मिटाया नहीं जा सकता, मजीठिया के पूर्वजों के किरदार इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं।“

शिरोमणी अकाली दल की दयनीय स्थिति का ज़िक्र करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पार्टी का बेड़ा अब डूब चुका है और हालत यह बनी हुई है कि सुखबीर सिंह बादल और बिक्रम सिंह मजीठिया और हरसिमरत बादल के सुर भी आपस में नहीं मिलते।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि पंजाब में सरकारी नौकरियाँ देने के सिलसिले को जारी रखते हुये पंजाब सरकार ने अलग-अलग विभागों में अब तक 37934 नौजवानों को नौकरियाँ मुहैया करवा दीं हैं। अलग- अलग विभागों के 251 उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र सौंपने के मौके पर संबोधन करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी 37934 नियुक्तियाँ पूरी तरह मेरिट के आधार पर हुई हैं। उन्होंने कहा कि पूरी पारदर्शी प्रक्रिया अपनाने के बाद यह नियुक्तियाँ की गई हैं और इन नौजवानों ने बेहद मुकाबले वाली परीक्षाएं पास करने के बाद में यह नौकरियाँ हासिल की हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि हमारी सरकार का पहले दिन से ही एकमात्र एजेंडा नौजवानों को नौकरियाँ मुहैया करवा के उनको अधिक अधिकार देना है। लड़कियों को नौकरियों के और ज्यादा मौके मिलने पर ख़ुशी सांझा करते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि लोगों को लड़कियों के प्रति अपनी धारणा बदल लेनी चाहिए क्योंकि लड़कियाँ हरेक क्षेत्र में बाज़ी मार रही हैं।

पंजाब की महान और उपजाऊ धरती छोड़ कर विदेश जाने के रुझान पर चिंता प्रकटाते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह रुझान बदल रहा है। उन्होंने कहा कि यह बहुत ख़ुशी की बात है कि पंजाब में अब रिवर्स माइग्रेशन (वतन वापसी) का रुझान शुरू होने लगा है और कई नौजवानों ने विदेश छोड़ कर पंजाब में सरकारी नौकरियाँ हासिल की हैं। भगवंत सिंह मान ने कहा कि वास्तव में हमारे नौजवान पंजाब की पवित्र धरती से बहुत मोह करते हैं परन्तु पिछले समय में बुरी व्यवस्था से तंग आकर विदेश जाने के लिए मजूबर थे। उन्होंने कहा कि अब नौजवानों को अपनी मनपसंद की नौकरी करने के मौके प्रदान किये जा रहे हैं जिससे उनका भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके।

पंजाब के खजाने को खाली कह कर लोगों के आंखों झोंकने वाले राजनैतिक नेताओं पर तीखा निशाना साधते हुये मुख्यमंत्री ने कहा कि वास्तव में ख़ज़ाना कभी खाली नहीं होता, बल्कि नेताओं की नीयत खोटी होती है। यह नेता लोगों का पैसा अपने चाचे- भतीजे, साले- जीजे को दोनों हाथों से लुटाते थे।

मुख्यमंत्री पद को लोक सेवा का पद बताते हुये भगवंत सिंह मान ने कहा कि यह कुर्सी आरामप्रसती के लिए नहीं होती, बल्कि 24 घंटे जन सेवा को समर्पित होती है। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह पंजाब की ज़मीनी हकीकतों से अच्छी तरह अवगत हैं जिस कारण वह पंजाब के हित में तुरंत फ़ैसला लेते हैं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को भी नसीहत दी कि ज़मीनी स्थिति को समझने से बिना चंडीगढ़ बैठ कर फ़ैसले न किये जाएँ क्योंकि हर इलाके के हालात अलग-अलग होते हैं।

Post Views: 69
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: aap punjabdaily hindi newspaper patiala Punjabdaily punjabi newspaper patiala punjablatest breaking news Punjablatest Indian hindi newslatest news punjablatest political news PunjabLatest Punjab Newslatest punjabi newslive newsnews punjabpress ki takat daily newspaperpress ki taquat daily hindi newspaperpress ki taquat daily punjabi newspaperPunjab Governmentpunjab govtpunjab latest newspunjab newsPunjab news todaypunjab politicspunjabi newstoday PRESS KI TAQUAT DAILY HINDI NEWSPAPER DELHI AND PRESS KI TAQUAT DAILY PUNJABI NEWSPAPER PATIALAtop 10 newspaper of Punjab
ShareTweetPin
Previous Post

ग्रामीण विकास एवं पंचायत विभाग ने डेरा बस्सी के गांव भगवासी की 53 एकड़ पंचायती ज़मीन नाजायज़ कब्ज़े से मुक्त करवाई

Next Post

Related Posts

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा
BREAKING

सैमसंग ने 2030 के लिए तय किए नए पर्यावरणीय लक्ष्य, सर्कुलैरिटी को बढ़ावा देगा

March 4, 2026
0
मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत
BREAKING

मीडिया और चुनाव पर संवाद: सीईओ पंजाब की पीयू छात्रों से बातचीत

February 6, 2026
0
पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख
BREAKING

पुलिस ज्यादती के खिलाफ मिसल सतलुज का सख्त रुख

February 4, 2026
0
कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी
BREAKING

कांग्रेस के पास मुद्दे नहीं, सिर्फ झूठी बयानबाजी: मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी

February 4, 2026
0
रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका
BREAKING

रमनदीप सिंह थापर को जन्मदिन की बधाई: हरमीत सिंह कालका

February 4, 2026
0
नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं
BREAKING

नेहा दीवान करकरा हायर ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम पास करने के बाद एडिशनल सेशंस जज बनीं

February 2, 2026
0
Next Post

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist