छिंदवाड़ा(भगवानदीन साहू)- आज दिनांक 6 मार्च 2023, दिन सोमवार को संत श्री आशारामजी गुरुकुल में होली का त्यौहार गुरुकुल प्रबंधन, शिक्षक गण एवं विद्यार्थियों ने मिलकर बनाया। इस अवसर पर हरिओम एजुकेशन एंड मल्टीपरपज सोसायटी ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष श्री चोइथराम गोपलानी जी एवं संत श्री आशारामजी आश्रम गोंदिया संचालक श्री पंकज भाई विशेष रूप से उपस्थित रहे ।कार्यक्रम में दीप प्रज्वलन एवं गुरु वंदना के पश्चात श्री चोइथराम गोपालानी जी द्वारा विद्यार्थियों को होली के महत्व पर प्रकाश डाला गया । तत्पश्चात सभी विद्यार्थियों ने उपस्थित अतिथियों को टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी एवं आशीर्वाद प्राप्त कर प्रसाद ग्रहण किया ।इस अवसर पर हरिओम एजुकेशन एंड मल्टीपरपज सोसायटी ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री शंकरलाल अग्रवाल जी, सचिव विनोद (गुड्डू) चंदवानी जी, सह- सचिव श्री प्रदीप चामट जी, श्री भगत ठकरानी जी, श्रीमती रीता संजय गोपलानी के द्वारा सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों को होली की बधाई प्रेषित की गई ।












