Tuesday, October 27, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

हरियाणा के सीएम सर्वशक्तिमान पसंदीदा व्यक्ति को भाजपा की कमान

admin by admin
2023-10-28
in BREAKING, HARYANA
Reading Time: 1 min read
A A
0
जल क्षमता 5528 क्यूसेक से बढ़कर 7280 क्यूसेक हो जाएगी
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

Table of Contents

Toggle
    • RelatedPosts
    • पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
    • अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*
    • गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू
    • हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास SIR के विरोध में रैली करने के लिए साल के 365
    • पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल
    • किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
  • फ्री-हैंड यानी मनोहर की मनमर्जी
  • बदलाव का यह भी मुख्य कारण

RelatedPosts

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-26
0
अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*

अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*

2026-10-26
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू

गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

2026-10-24
0
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास SIR के विरोध में रैली करने के लिए साल के 365

2026-10-24
0
पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

2026-10-23
0
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-23
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

हरियाणा में भाजपा ने बैकवर्ड (पिछड़ा वर्ग) और गैर-जाट कार्ड एक साथ खेल दिया है। भाजपा ने ओमप्रकाश धनखड़ की जगह सांसद नायब सिंह सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाया है। धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। इस बदलाव के साथ ही भाजपा ने गैर-जाटों को भी संदेश देने की कोशिश की है। हालांकि क्षेत्रीय और जातिगत संतुलन भी कुछ बिगड़ा है। हरियाणा में अब दोनों ही मुख्य पदों– मुख्यमंत्री और प्रदेशाध्यक्ष पर जीटी रोड बेल्ट का प्रतिनिधित्व है। मनोहर लाल खट्टर करनाल से विधायक हैं और सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद। वर्ष 2014 में पहली बार पूर्ण बहुमत से सत्ता में आई भाजपा ने अभी तक जाट और गैर-जाट में संतुलन बनाए रखने की कोशिश की थी। 2014 के विधानसभा चुनावों तक प्रो़ रामबिलास शर्मा प्रदेशाध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में भाजपा ने 47 सीटों पर जीत हासिल की थी। शर्मा के मंत्री बनने के बाद तत्कालीन टोहाना से विधायक सुभाष बराला को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया था। वर्ष 2019 में बराला के नेतृत्व में लोकसभा चुनाव में तो भाजपा सभी दस सीटों पर जीती, लेकिन विधानसभा में बराला खुद ही चुनाव हार गए। साथ ही, पार्टी भी बहुमत से दूर रही। जुलाई-2020 में ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेशाध्यक्ष बनाया गया। उन्हें सर्वाधिक एक्टिव माना जाता रहा है। सूत्रों का कहना है कि नया बदलाव आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनावों के समीकरणों को ध्यान में रखते हुए किया गया है। पूर्व सीएम और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी बेहद सक्रिय हैं। पहली नवंबर को रादौर हलके से वह ‘जनआक्रोश’ रैलियों का आगाज भी करेंगे। हुड्डा को जाटों में सर्वाधिक प्रभावी माना जाता है। वर्तमान में जाटों का एक बड़ा वर्ग भाजपा से नाराज़ भी माना जा रहा है। हालांकि धनखड़ को राष्ट्रीय सचिव पद पर नियुक्त करके पार्टी ने इस वर्ग को भी थोड़ा-बहुत साधने की कोशिश की है। भाजपा में हुए ताजा सियासी घटनाक्रम ने सीएम मनोहर लाल के राजनीतिक कद को और बढ़ा दिया है। वे यह मैसेज देने में कामयाब रहे हैं कि केंद्रीय नेतृत्व में उनकी मजबूत पकड़ है।

नायब सिंह सैनी 2014 में पहली बार नारायणगढ़ हलके से विधायक बने थे। उस समय खट्टर कैबिनेट में उन्हें राज्य मंत्री बनाया गया था। मनोहर लाल के मुख्यमंत्री बनने से कई बरसों पहले से ही सैनी की खट्टर से नजदीकियां रही हैं। उन्हें मुख्यमंत्री के ‘विश्वासपात्र’ लोगों में गिना जाता है। सुभाष बराला को जब बदला जाना था तो उस समय भी नायब सिंह सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनवाए जाने की कोशिशें हुई थीं। खैर वर्तमान बदलाव को गत सप्ताह सीएम मनोहर लाल खट्टर की पीएम नरेंद्र मोदी से हुई मुलाकात से भी जोड़कर देखा जा रहा है।

फ्री-हैंड यानी मनोहर की मनमर्जी

इस बदलाव से स्पष्ट हो गया है कि फिलहाल मनोहर लाल खट्टर को केंद्रीय नेतृत्व से ‘फ्री-हैंड’ मिला हुआ है। आगामी चुनाव मनोहर लाल के नेतृत्व में ही लड़े जाने के संकेत पार्टी हाईकमान कई बार दे चुकी है। पीएम नरेंद्र मोदी के साथ मनोहर लाल की घनिष्ठ मित्रता भी किसी से छिपी नहीं है। इस बार फिर खट्टर ने नेतृत्व पर अपनी मजबूत पकड़ का अहसास करवा दिया है।

बदलाव का यह भी मुख्य कारण

 ओबीसी की तीनों प्रमुख जातियों को भाजपा ने प्रतिनिधित्व देने का काम किया है। यादव कोटे से राव इंद्रजीत सिंह और गुर्जर प्रतिनिधित्व के रूप में कृष्णपाल गुर्जर केंद्र में मंत्री हैं। अब सैनी बिरादरी से नायब सिंह सैनी को प्रदेशाध्यक्ष बनाकर पार्टी ने बड़ा ओबीसी कार्ड खेल दिया है। बीसीए और बीसीबी मिलाकर प्रदेश में पिछड़ा वर्ग का वोट बैंक 30 प्रतिशत से अधिक माना जाता है। मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से पिछड़ा वर्ग भाजपा के साथ जुड़ा हुआ है। खट्टर कैबिनेट में स्कूल शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर और पूर्व सांसद डॉ. सुधा यादव केंद्रीय चुनाव समिति की सदस्य के तौर पर पिछड़ा वर्ग का प्रतिनिधित्व कर रही हैं।
Post Views: 88
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: cm khattarcm manohar lalcm manohar lal khattarHaryanaHaryana Chief Minister Manohar Lal Khattarharyana cm manohar lal khattarHaryana newsmahendergarhManohar LalManohar Lal Khattarmanohar lal khattar govtmanohar lal khattar latestmanohar lal khattar latest newsmanohar lal khattar livemanohar lal khattar NewsShri Manohar Lal Khattar
ShareTweetPin
Previous Post

गाजा में मलबे में दबी हजारों लाशें

Next Post

मनी लॉंड्रिंग सुखपाल खैहरा अदालत में हुए पेश

Related Posts

विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

पंजाब यूनिवर्सिटी, चंडीगढ़ और पंजाब का पानी हड़पने के लिए वोट मांग रही है भाजपा-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-26
0
अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*
BREAKING

अवैध हथियार आपूर्ति नेटवर्क से जुड़े दो नाबालिगों सहित चार गिरफ्तार, 16 पिस्तौल बरामद*

2026-10-26
0
विजिलेंस ब्यूरो द्वारा 30,000 रुपये रिश्वत लेता पटवारी रंगे हाथों काबू
BREAKING

गैंगस्टरां ते वार’ का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

2026-10-24
0
“राजनीतिक मतभेद अपनी जगह, लेकिन संवैधानिक संस्थाओं का सम्मान सबसे ऊपर” – मुख्यमंत्री
BREAKING

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस के पास SIR के विरोध में रैली करने के लिए साल के 365

2026-10-24
0
पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल
BREAKING

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

2026-10-23
0
किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
BREAKING

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

2026-10-23
0
Next Post
ਕੇਂਦਰੀ ਸੂਚਨਾ ਕਮਿਸ਼ਨ ਵਲੋਂ ਸੁਖਪਾਲ ਖਹਿਰਾ ਦੀ ਡਿਗਰੀ ਜਨਤਕ ਕਰਨ ਦੇ ਨਿਰਦੇਸ਼

मनी लॉंड्रिंग सुखपाल खैहरा अदालत में हुए पेश

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist