‘बिग बॉस’ का का 17वां सीजन जैसे जैसे आगे बढ़ रहा है, नए ट्विस्ट सामने आ रहे हैं. हर सीजन में वाइल्ड कार्ड एंट्री बेहद खास रही है. इस सीजन में अब ओरहान अवतरमानी के शो में एंटर करने की खबर जोर पकड़ चुकी है. यदि ओरी की एंट्री होती है तो शो में एंटरटेनमेंट लेवल और बढ़ जाएगा.
ओरहान अवतरमणि की अगर ‘बिग बॉस’ में एंट्री होती है तो निश्चित तौर पर दर्शकों को डबल एंटरटेनमेंट का डोज मिलेगा. ओरी बीते कुछ समय से सोशल दुनिया में ट्रेडिंग है और उनके आने से शो में नए बदलाव आएंगे. ये देखना दिलचस्प होगा कि वे घर के सदस्यों के साथ कैसे पेश आते हैं.
ओरी जब भी कोई फोटो शेयर करते हैं तो अधिकतर यूजर्स का यही सवाल रहता है कि ‘आखिर ये ओरी करता क्या है’. हाल ही ओरी ने इस बात का जवाब दिया था. उन्होंने कहा था कि ‘मैं लाइफ जीता हूं इसलिए मैं ‘Liver’ हूं.’ अब ‘बिग बॉस’ में एंट्री के बाद शायद उन्हें लेकर और भी राज खुलेंगे.













