Monday, July 6, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

एशियाई खेल भारतीय निशानेबाजों ने 2 स्वर्ण समेत 7 पदक झटके

admin by admin
September 28, 2023
in BREAKING, INDIA, SPORTS, WORLD
Reading Time: 1 min read
A A
0
एशियाई खेल भारतीय निशानेबाजों ने 2 स्वर्ण समेत 7 पदक झटके
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT

RelatedPosts

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ने पठानकोट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में लिया हिस्सा

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ने पठानकोट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में लिया हिस्सा

July 6, 2026
0
*स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत*

*स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत*

July 6, 2026
0
सैमसंग ने अपने अगले फोल्डेबल्स की झलक दिखाई

सैमसंग ने अपने अगले फोल्डेबल्स की झलक दिखाई

July 3, 2026
0
Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

June 15, 2026
0
🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

June 14, 2026
0
*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

हांगझोउ, 28 सितंबर (प्रेस की ताकत ब्यूरो)

युवा निशानेबाज सिफत कौर सामरा ने महिला 50 मीटर राइफल थ्री पोजीशन स्पर्धा में व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीता, जबकि भारतीय निशानेबाजों ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में दबदबा बनाते हुए 7 पदक अपने नाम किए। सिफत की ही स्पर्धा में आशी चौकसी ने 451.9 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। आशी एक समय रजत पदक की दौड़ में शामिल थी।

साइकिलिंग : डेविड फर्राटा क्वार्टर फाइनल में

भारत के डेविड बैकहम एल्कातोचूंगो ने एशियाई खेलों की साइकिलिंग स्पर्धा में पुरूषों की फर्राटा रेस में क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। सीएससी वेलोड्रोम के कठिन ट्रैक पर डेविड ने कजाखस्तान के सर्जेइ पोनोमारियोव को 0.188 सेकंड के अंतर से हराकर अंतिम आठ में जगह बनाई। सेमीफाइनल में जगह के लिये वह मलेशिया के मोहम्मद शाह फिरदौस सहरोम से मुकाबला करेंगे। रोनाल्डो सिंह लाइतोंजाम अंतिम आठ में जगह नहीं बना सके और 1 /16 अंतिम रेपेशॉज दौर में कजाखस्तान के आंद्रे चुगे से हार गए । महिलाओं के केइरिन वर्ग में भारत की शशिकला अगाशे (प्लस 1 . 087) अपनी हीट में पांचवें स्थान पर रहकर सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर सकी।

महिला हॉकी टीम की 13-0 से शानदार जीत

संगीता कुमारी की हैट्रिक समेत अपने खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारतीय महिला हॉकी टीम ने एशियाई खेलों में अपने पहले मैच में सिंगापुर को 13-0 से हराया। विश्व रैंकिंग में सातवें स्थान पर काबिज भारत का सामना पूल ए के मैच में 34वीं रैंकिंग वाली टीम से था। टोक्यो ओलंपिक में चौथे स्थान पर रही भारतीय टीम के लिये संगीता (23वां, 53वां, 47वां मिनट) ने तीन गोल किये, जबकि नवनीत कौर ने 14वें मिनट में लगातार दो गोल दागे । दीपिका (11वां), सुशीला चानू (आठवां), उदिता (छठा), नेहा (19वां), दीप ग्रेस इक्का (17वां), सलीमा टेटे (35वां), वंदना कटारिया (56वां) और मोनिका (52वां) ने गोल दागे। सिंगापुर की टीम भारतीय गोल पर हमले भी नहीं बोल सकी । भारत को अब 29 सितंबर को मलेशिया से खेलना है।

ईशा सिंह ने महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में 34 अंक के साथ रजत पदक जीता। ईशा ने रजत पदक के दौरान अपनी सीनियर साथी मनु भाकर को भी पछाड़ा जो क्वालीफिकेशन में शीर्ष पर रहने के बाद पांचवें स्थान पर रहीं। सिफत ने 469.6 के विश्व रिकॉर्ड स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। वह राइफल थ्री पोजीशन में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली भारतीय निशानेबाज भी बनीं।

इससे पहले भाकर, ईशा और रिदम सांगवान की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता। निशानेबाजी के दिन के अंतिम फाइनल में अनंत जीत सिंह नरूका ने पुरुष स्कीट स्पर्धा में रजत पदक जीता। उन्होंने इससे पहले अंगद वीर सिंह बाजवा और गुरजोत सिंह खंगूरा के साथ मिलकर टीम स्पर्धा का कांस्य पदक भी जीता। नरूका, बाजवा और खंगूरा की तिकड़ी ने टीम स्पर्धा में 355 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारत की महिला टीम हालांकि स्कीट स्पर्धा में चौथे स्थान पर रहते हुए स्पर्धा से बाहर हो गई।

सिफत ने क्वालीफिकेशन में 600 में से 594 अंक से चीन की शिया सियु के साथ एशियाई खेलों का रिकॉर्ड तोड़ा। चीन की खिलाड़ी हालांकि 10 अंक के अंदरूनी हिस्से में अधिक निशाने लगाकर शीर्ष पर रही। आशी ने 590 अंक के साथ छठे स्थान पर रहते हुए फाइनल में जगह बनाई। माणिनी 18वें स्थान पर रहीं। उन्होंने 580 अंक जुटाए। आशी, माणिनी और सिफत की तिकड़ी ने क्वालीफिकेशन में 1764 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रहते हुए रजत पदक अपने नाम किया।

Post Views: 94
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: #asiangames #asiangames2023 #hangzhouasiangames #liveasiangames2023 #asiangames2023cricket #asiangames2023cricketschedule #fakerasiagames#sports #sport #tsports #skysports #sportshighlights #tsports #sports5 #tsportstv #tsportsbd #onesports #foxsports #tsportsnews #tsportslive
ShareTweetPin
Previous Post

शहीद जवान प्रदीप सिंह की अंतिम अरदास के मौके पर श्रद्धांजलियां भेंट

Next Post

सड़क सुरक्षा को लेकर अखिल हरियाणा सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता -2023 आयोजित

Related Posts

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ने पठानकोट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में लिया हिस्सा
BREAKING

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने ने पठानकोट में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती समारोह में लिया हिस्सा

July 6, 2026
0
*स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत*
BREAKING

*स्वतंत्रता सेनानियों के कल्याण के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं : मोहिंदर भगत*

July 6, 2026
0
सैमसंग ने अपने अगले फोल्डेबल्स की झलक दिखाई
BREAKING

सैमसंग ने अपने अगले फोल्डेबल्स की झलक दिखाई

July 3, 2026
0
Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है
BREAKING

Big Breaking: लक्षद्वीप में 47 साल पुराना शराबबंदी कानून निरस्त कर दिया गया है

June 15, 2026
0
🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!
BREAKING

🚨 BREAKING NEWS: क्रिप्टो ट्रेडर्स पर इनकम टैक्स विभाग का बड़ा एक्शन, 44,000 से ज्यादा लोगों को नोटिस!

June 14, 2026
0
*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*
BUSINESS

*खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक ने संगरूर अनाज मंडी में खरीद कार्यों का लिया जायजा*

April 21, 2026
0
Next Post
सड़क सुरक्षा को लेकर अखिल हरियाणा सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता -2023 आयोजित

सड़क सुरक्षा को लेकर अखिल हरियाणा सड़क सुरक्षा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता -2023 आयोजित

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist