Table of Contents
ToggleRelatedPosts
पिछले कुछ समय से ऐश्वर्या राय बच्चन के अपने पति अभिषेक संग तकरार की खबरें सामने आ रही थीं. लेकिन अब कपल ने अपनी बेटी आराध्या के एनुअल फंक्शन में एक साथ शिरकत करते साबित कर दिया है कि उनके बीच सबकुछ ठीक है. जहां बीते दिन ऐश्वर्या को पति संग धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल के एनुअल फंक्शन में देखा गया तो वहीं अब एक्ट्रेस का वीडियो भी सामने आया है जिसमें वे पति और ससुर अमिताभ बच्चन के साथ जमकर थिरकती नजर आ रही हैं.
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ऐश्वर्या राय ‘ओम शांति ओम’ के गाने ‘दीवानगी-दीवानगी’ पर ससुर संग नाच रही हैं. इस दौरान अभिषेक बच्चन भी उनके आस-पास हैं. इसके बाद वे करण जौहर और शाहरुख खान के साथ भी जमकर नाचती हैं. इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश भी दिखाई दे रही हैं. अब सोशल मीडिया पर ऐश्वर्या का ये वीडियो वायरल हो गया है और यह साफ हो गया है कि उनकी मैरिड लाइफ में सबकुछ ठीक है.









