Thursday, January 22, 2026
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US
No Result
View All Result
Ozi News
Ozi News
No Result
View All Result
ADVERTISEMENT
Home BREAKING

स्वतंत्रता की शताब्दी तक आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सुदृढ़ होगा किसान

admin by admin
November 19, 2025
in BREAKING, chandigarh, HARYANA, INDIA
Reading Time: 1 min read
A A
0
स्वतंत्रता की शताब्दी तक आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सुदृढ़ होगा किसान
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
ADVERTISEMENT
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook

चंडीगढ़, 19 नवंबर — प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज तमिलनाडु के कोयंबटूर से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत देशभर के किसानों के खातों में 21वीं किस्त जारी की। इस अवसर पर हरियाणा के 15 लाख 82 हज़ार किसानों को 316 करोड़ 38 लाख करोड़ रुपए की राशि सीधे लाभार्थी खातों में हस्तांतरित की गई।

इस उपलक्ष्य में जिला पलवल में राज्य स्तरीय समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके अतिरिक्त, सभी जिलों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें कैबिनेट मंत्रियों, राज्य मंत्रियों तथा सांसदों ने भाग लिया। समारोह के दौरान प्रधानमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण देखा और सुना गया।

मुख्यमंत्री ने प्रदेश के किसानों की ओर से प्रधानमंत्री का 21वीं किस्त जारी करने के लिए आभार व्यक्त करते हुए बताया कि आज जिला पलवल के 74,299 किसानों के बैंक खातों में 14 करोड़ 86 लाख रुपए की राशि भेजी गई है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अब तक जारी 21 किस्तों के माध्यम से हरियाणा के किसानों को कुल 7,233 करोड़ 74 लाख रुपए की राशि प्रदान की जा चुकी है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसान को मज़बूत, सशक्त और खुशहाल बनाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। उन्होंने  किसानों का आह्वान किया कि वे परंपरागत खेती से आगे बढ़ते हुए मूल्य संवर्द्धित फसलों की ओर रुख करें, फार्म प्रोसेसिंग यूनिट्स स्थापित करें, फार्म-टू-फोर्क मॉडल अपनाएं तथा एग्री-टूरिज़्म और ब्रांडिंग को बढ़ावा दें।

RelatedPosts

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य के विकास की रफ्तार हो रही है लगातार तेज़: कुलवंत सिंह

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य के विकास की रफ्तार हो रही है लगातार तेज़: कुलवंत सिंह

January 22, 2026
0
सज्जन कुमार की बरी होने से सिख समुदाय के ज़ख़्म फिर हरे — डीएसजीएमसी हाई कोर्ट में देगी चुनौती

सज्जन कुमार की बरी होने से सिख समुदाय के ज़ख़्म फिर हरे — डीएसजीएमसी हाई कोर्ट में देगी चुनौती

January 22, 2026
0
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

January 21, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0

स्वतंत्रता की शताब्दी तक आत्मनिर्भर और डिजिटल रूप से सुदृढ़ होगा किसान

ADVERTISEMENT

श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए 4 स्तम्भों पर विशेष जोर दिया है। इनमें किसान, गरीब, महिला व युवा शामिल हैं। उनका मानना है कि हमारे प्रथम स्तम्भ किसान भाइयों की समृद्धि से ही इस संकल्प को पूरा किया जा सकता है। उनके इसी विजन को साकार करने के लिए हम हरियाणा में किसानों की खुशहाली और कृषि क्षेत्र को लाभकारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में हरियाणा ‘विकसित भारत–विकसित हरियाणा’ की दिशा में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। वर्ष 2047 में जब भारत स्वतंत्रता की शताब्दी मनाएगा, तब हमारा किसान आत्मनिर्भर, जल और पर्यावरण के प्रति सजग, डिजिटल रूप से सुदृढ़, वैश्विक बाजार से जुड़ा हुआ तथा उच्च गुणवत्ता एवं ब्रांडेड उत्पादन का प्रमुख केंद्र होगा।

मुख्यमंत्री ने किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री के कुशल नेतृत्व में किसान अब राष्ट्रीय नीति  के केंद्र बन चुके हैं। प्रदेश में जहाँ प्राकृतिक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है, वहीं राज्य सरकार बागवानी फसलों को परंपरागत फसलों के विकल्प के रूप में प्रोत्साहित कर रही है ताकि किसान फल और सब्जियों की ओर अधिक रुचि लें। उन्होंने बताया कि पराली प्रोत्साहन योजना के तहत दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को 1,000 रुपये से बढ़ाकर 1,200 रुपये प्रति एकड़ कर दिया गया है। बागवानी किसानों को बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई भावांतर भरपाई योजना के तहत पिछले 11 वर्षों में 30 हजार किसानों को 135 करोड़ रुपये की सहायता सीधे उनके बैंक खातों में भेजी जा चुकी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा देश का पहला राज्य है जहाँ किसानों की सभी फसलों की सरकारी खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर की जाती है तथा फसल खरीद का भुगतान 48 घंटे के भीतर किसानों को प्राप्त हो जाता है। उन्होंने कहा कि आज युवा खेती को नवाचार और व्यवसाय के रूप में अपना रहे हैं। डिजिटल डेटा व्यवस्था के माध्यम से अब किसानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ सरल, पारदर्शी और तेज गति से उपलब्ध हो रहा है।

Post Views: 9
  • Twitter
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Facebook Messenger
  • Copy Link
  • Facebook
Tags: CoimbatoreNayab Singh SainiPradhan Mantri Kisan Samman Nidhi YojanaPrime Minister Shri Narendra ModiTamil Nadu
ShareTweetPin
Previous Post

श्री गुरु तेग बहादुर साहिब जी के 350वें शहीदी दिवस को समर्पित लाल क़िले मैदान में भव्य समारोह : हरमीत सिंह कालका

Next Post

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जारी की 21वीं किस्त

Related Posts

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य के विकास की रफ्तार हो रही है लगातार तेज़: कुलवंत सिंह
BREAKING

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा राज्य के विकास की रफ्तार हो रही है लगातार तेज़: कुलवंत सिंह

January 22, 2026
0
सज्जन कुमार की बरी होने से सिख समुदाय के ज़ख़्म फिर हरे — डीएसजीएमसी हाई कोर्ट में देगी चुनौती
BREAKING

सज्जन कुमार की बरी होने से सिख समुदाय के ज़ख़्म फिर हरे — डीएसजीएमसी हाई कोर्ट में देगी चुनौती

January 22, 2026
0
दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका
BREAKING

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति और एन.डी.एम.सी. द्वारा ऐतिहासिक सिख धार्मिक स्थलों के विकास व सौंदर्यीकरण पर विचार-विमर्श : हरमीत सिंह कालका

January 21, 2026
0
मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं
BREAKING

मोहाली में बिजली सुधारों पर 750 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं

January 20, 2026
0
माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में
BREAKING

माता सरदारनी सतवंत कौर जी की आत्मिक शांति हेतु कीर्तन एवं अंतिम अरदास — 20 जनवरी को गुरुद्वारा मोती बाग साहिब, पटियाला में

January 19, 2026
0
हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव
BREAKING

हरियाणा सरकार स्वास्थ्य सेवा इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : स्वास्थ्य मंत्री आरती राव

January 17, 2026
0
Next Post
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जारी की 21वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के कोयंबटूर से किसानों के खातों में पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत जारी की 21वीं किस्त

Ozi News

© 2024 ozinews.in - Powered by Ozi Broadcasters Private Limited+919317088800

Navigate Site

  • HOME
  • BREAKING
  • PUNJAB
  • HARYANA
  • INDIA
  • WORLD
  • SPORTS
  • ENTERTAINMENT
  • CAREER
  • EDUCATION
  • DHARAM
  • CONTACT US

Follow Us

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist