2 नवंबर
हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि तीन सप्ताह पहले शुरू हुए युद्ध में 9,061 फलस्तीनी मारे गए हैं। इनमें 3,760 लोग 18 साल से कम उम्र के थे। उधर, बताया गया कि इस्राइल में 1400 से अधिक लोग मारे गए हैं, जिनमें से अधिकतर लोग हमास द्वारा सात अक्तूबर को किए गए भीषण हमले में मारे गए।
इस बीच, इस्राइल की जमीनी सेना बृहस्पतिवार को गाजा शहर की ओर बढ़ी, जबकि अमेरिका और अरब देशों ने लड़ाई को कम से कम कुछ समय के लिए रोकने के वास्ते राजनयिक प्रयास तेज कर दिए हैं। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एक दिन पहले एक मानवीय ‘युद्धविराम’ का सुझाव दिया। जारी घटनाक्रमों के बीच, जॉर्डन ने इस्राइल से अपने राजदूत को वापस बुला लिया और इस्राइल के दूत को देश से बाहर रहने के लिए कहा।













