Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
मिजोरम के सैरांग इलाके के पास एक निर्माणाधीन रेलवे पुल के ढह जाने के कारण बुधवार को 17 मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि घटनास्थल पर कई अन्य लोगों के फंसे होने की आशंका है, क्योंकि घटना के वक्त वहां 35-40 मजदूर मौजूद थे। घटना आइजोल से करीब 21 किलोमीटर की दूरी पर सुबह लगभग 10 बजे हुई। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा, ‘मलबे से अब तक 17 शव निकाले गए हैं… कई अन्य अब भी लापता हैं।’ मामले में विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा है।
Post Views: 100









