Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
एप्रन लागू करने के संबंध में विभागीय पत्र जारी
चंडीगढ़, 15 जुलाई(प्रेस की ताकत ब्यूरो)
पंजाब सरकार ने आंगनबाड़ी वर्करों और हेल्परों की वर्दी को लेकर एक अनोखा फैसला लिया है। अब आंगनबाड़ी वर्कर और हेल्पर अपनी सेवाएं देते समय गुलाबी और आसमानी रंग सहित लाल रंग का आईसीडीएस लॉगो लगाएंगे।
इस संबंध में अधिक जानकारी देते हुए सामाजिक सुरक्षा महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि राज्य सरकार ने आंगनबाडी वर्करों के लिए गुलाबी (बेबी पिंक) एप्रन के साथ लाल रंग का आईसीडीएस लॉगो और हेल्परों के लिए आसमानी (स्काई ब्लू) एप्रन के साथ लाल रंग का आईसीडीएस लॉगो लगाने के निर्देश दिए हैं।
उन्होंने कहा कि इससे आंगनबाडी वर्करों और हेल्परों की पहचान आसानी से हो सकेगी, साथ ही उनके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं में भी सुधार होगा।
मंत्री ने कहा कि राज्य के सभी जिला कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी कर राज्य सरकार के निर्देशों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
Post Views: 74
Tags: anganwadi worker admit card 2022anganwadi worker admit card 2023anganwadi worker age limitanganwadi worker and helperanganwadi worker apply onlineanganwadi worker bhartianganwadi worker bharti 2023anganwadi worker bookanganwadi worker budgetanganwadi worker interviewanganwadi worker kaise baneAnganwadi workersanganwadi workers in budget 2022anganwadi workers newsanganwadi workers protestanganwadi workers salaryanganwadi workers strikeanganwadi workers strike todayanganwadi workers workasha workers anganwadi bharti









