Table of Contents
ToggleRelatedPosts
ADVERTISEMENT
जालंधर, 1 नवंबर (प्रेस की ताकत बयूरो)-आदमपुर-भोगपुर मार्ग पर माणिक राय गांव में मंगलवार सुबह पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस को गैंगस्टरों के गन्ने के खेतों में छिपे होने का शक था। इसके चलते सुबह 6 बजे से भारी पुलिस बल क्षेत्र में तैनात कर दिया गया। मौके पर ड्रोन का भी इस्तेमाल किया गया। यह एनकाउंटर दिल्ली पुलिस के साथ संयुक्त रूप से किया गया। एनकाउंटर के दौरान पुलिस ने 6 में से 4 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस उनकी पहचान को लेकर चुप्पी साधे हुए है।उनसे हथियार जब्त किये गये हैं। आरोपियों के पास से कुछ पिस्टल और रिवाल्वर होने की जानकारी मिली है।
Post Views: 142









