Table of Contents
ToggleRelatedPosts
मोगादीशू – सोमालिया की राजधानी मोगादीशू बम धमाकों की गूंज से थर्रा उठी। शुक्रवार को मोगादीशू में दो अलग-अलग कार बम धमाके में 18 लोगों की जान चली गई, जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि दो कार बम विस्फोटों ने राजधानी को हिलाकर रख दिया, लोग दहशत में हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका राष्ट्रपति भवन के नजदीक हुआ है। जानकारी के मुताबिक आतंकी संगठन अल-शहाब ने इसे हमले की जिम्मेदारी ली है। मोगादीशू हमेशा से आतंकी संगठन अल-शहाब के निशाने पर रहता है। पिछले एक महीने से शांत मोगादीशू को मौका मिलते ही आतंकी संगठन ने फिर निशाना बनाया। सोमालिया के आंतरकि मंत्री ने एक दिन पहले ही राजधानी में विस्फोटक से भरे एक वाहन के देखे जाने की चेतावनी दी थी। पुलिस कैप्टन मोहम्मद हुसैन ने बताया, पहला ब्लास्ट आत्मघाती कार बमबारी की वजह से हुआ जो कि सोमालिया के खुफिया मुख्यालय के पास हुआ। जबकि दूसरा धमाका संसद के मुख्यालय के पास हुआ। जहां तैनात सुरक्षाबलों ने बंदूकधारियों को रोकने की कोशिश की। जिनका मकसद राष्ट्रपति भवन पर हमला करना था। हुसैन ने बताया, बंदूकधारियों ने संसद मुख्यालय के पास चेकप्वाइंट पर अपनी गाड़ी को स्पीड देने की कोशिश की।









