जयपुर.राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने सोमवार को बजट पेश किया। बजट में किसानों, युवाओं और गरीबों के लिए बड़े ऐलान किए गए। वसुंधरा सरकार ने 8 महीने के भीतर 1 लाख सरकारी नौकरियों और किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्ज माफ करने की घोषणा की। फाइनेंस पोर्टफोलियो संभालने वाली वसुंधरा के बजट में इसी साल होने वाले विधानसभा चुनावों का असर दिखाई दिया। वसुंधरा ने बजट भाषण में किसानों का 50 हजार रुपए तक का कर्ज करने की घोषणा की। लघु और सीमांत किसानों के लिए की गई इस घोषणा से राज्य सरकार पर 8 हजार करोड़ रुपए का भार पड़ेगा। कर्ज में सितंबर 2017 तक का ब्याज भी माफ कर दिया गया। किसान कर्ज राहत आयोग बनाया गया है, यहां किसान मेरिट के आधार पर कर्ज माफी के लिए संपर्क कर सकते हैं। सरसों और चने की सरकारी खरीद के लिए 500 करोड़ रुपए अलॉट किए गए। कोटड़ा, सलूम्बर और गोगुन्दा में वन उपज मंडी खोली जाएगी। कोटा, अलवर में एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। इलेक्ट्रिसिटी के लिए 2 लाख नए एग्रीकल्चर कनेक्शन दिए जाएंगे। कुल 7 लाख नए इलेक्ट्रिसिटी कनेक्शन दिए जाएंगे। घर की रजिस्ट्री पर छूट दी जाएगी। EWS के मकान पर 2% ब्याज की बजाय 1% ड्यूटी लगेगी। भैरो सिंह शेखावत अंत्योदय रोजगार योजना की शुरुआत की जाएगी। राज्यभर में 1000 नए अन्नपूर्णा भंडार खोले जाएंगे। सुंदर सिंह भंडारी EBC स्वरोजगार योजना लागू होगी। 50,000 परिवारों को 50,000 तक का कर्ज दिया जाएगा। हर जिले में कलेक्टर ऑफिस में अन्नपूर्णा रसोई खोली जाएगी। महिला कर्मचारियों को 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के देखभाल लिए 2 वर्ष की मिलेगी छुट्टी। आंगनबाड़ी वर्कर्स का मानदेय बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री सक्षम योजना से 5 लाख लड़कियों को फायदा पहुंचाने का लक्ष्य।













