क्यूबा – क्यूबा के क्रांतिकारी नेता फिदेल कास्त्रो के बड़े बेटे फिदेल कास्त्रो डियाज बालार्ट ने आत्महत्या कर जान दे दी है। जानकारी के मुताबिक, कई महीनों से अवसाद से ग्रस्त 68 वर्षीय डियाज ने गुरुवार को आत्महत्या कर अपनी जान दे दी। क्यूबा की सरकारी मीडिया ने ये जानकारी दी। बता दें कि, कास्त्रो डियाज बालार्ट को फिदेलिटो के नाम भी जाना जाता है, वे काफी कुछ अपने पिता से मिलते-जुलते थे। बताया जाता है कि शुरुआत में उन्हें अवसाद के मरीज के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसके बाद उनका वहां निरंतर इलाज जारी रहा। कई महीनों तक कई डॉक्टरों ने अवसाद की बीमारी के लिए उनका इलाज किया। लेकिन क्यूबाडिबेट वेबसाइट ने बताया कि गुरुवार की सुबह फिदेलिटो ने आत्महत्या कर ली। फिदेलिटो का जन्म 1949 में हुआ था। उनकी माता का नाम मीरता डियाज-बालार्ट था। इसके बाद उनके पिता फिदेल कास्त्रो शीत युद्ध के दौरान अमेरिका समर्थित तानाशाह को नष्ट करने संयुक्त राज्य में कम्युनिस्ट की शुरुआत करने चले गए थे।













