Table of Contents
ToggleRelatedPosts
लुधियाना : बस्ती जोधेवाल स्थित चावला नर्सिंग होम में बच्चे की मौत होने पर डाक्टर की लापरवाही बताते हुए परिजनों द्वारा हंगामा कर दिया गया। गुस्साए परिजनों ने तोडफ़ोड़ करके कई घंटे तक सड़क जाम रखी। काकोवाल रोड के रहने वाले प्रिंस वोहरा ने बताया कि उसकी गर्भवती पत्नी का उपचार शुरू से ही चावला नॄसग होम में चल रहा था। 24 जनवरी को वह अपनी पत्नी को डिलीवरी करवाने के लिए अस्पताल लाया। 25 जनवरी को उसकी पत्नी ने बेटे को जन्म दिया। 27 जनवरी को छुट्टी करवाकर वह पत्नी को घर ले गया। रात को बच्चे की तबीयत अचानक बिगड़ गई। वह उसे मॉडल टाऊन स्थित दीप नॄसग होम लेकर गए, जहां पता चला कि बच्चे के स्टूल पास करने की जगह बंद थी। प्रिंस कुमार ने कहा कि उन्होंने बच्चे के बार-बार रोने पर डाक्टर से बात की और कहा कि बच्चा स्टूल पास नहीं कर रहा तो उन्होंने कहा कि एक-दो दिन में स्टूल पास कर लेगा। इस अवसर पर थाना बस्ती जोधेवाल से सिमरजीत कौर तथा ए.सी.पी. पवनजीत मौके पर पहुंचे और दोनों पक्षों को शांत करवाया। दूसरी ओर बच्चे के परिजनों का कहना है कि वे कल सुबह पोस्टमार्टम करवाकर अगली कार्रवाई करेंगे। उन्होंने पुलिस को शिकायत दे दी है।









