वॉशिंगटन – यूएन में अमेरिकी एम्बेसडर निक्की हेली ने डोनाल्ड ट्रम्प के साथ अफेयर की खबरों को बकवास बताया है। साथ ही ये भी कहा कि इस तरह की बातें काफी गुस्सा दिलाने वाली हैं। एक राइटर ने दावा किया था कि एयरफोर्स वन प्लेन में हेली और ट्रम्प काफी वक्त अकेले गुजारते थे। निक्की हेली के हवाले से द गार्जियन अखबार ने कहा, “अपनी पोजिशन को बनाए रखने के लिए किसी मजबूत महिला को काफी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। मेरे बारे में जो बातें कही जा रही हैं, उनमें कतई सच्चाई नहीं है। मैंने हमेशा महसूस किया है कि अगर आप अपनी बात रखने में कैपेबल हैं, आप मजबूत हैं, आप खुद पर भरोसा रखते हैं तो कुछ लोग आपसे नाराज हो जाते हैं। वे आप पर निशाना साधने लगते हैं। ऐसे लोग आपको खत्म करना चाहते हैं।













